इन यूजर्स का बदल जाएगा व्हाट्सएप प्रोफाइल: फेसबुक की तरह लगा सकेंगे कवर फोटो, कैसे करेंगे उपयोग? जानें तरीका

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sat, 31 Oct 2026 04:45 PM IST
सार

व्हाट्सएप अपने आईफोन यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसकी मदद से वे अपनी प्रोफाइल को पहले से ज्यादा आकर्षक और क्रिएटिव बना सकेंगे। इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सएप प्रोफाइल पर भी फेसबुक की तरह कस्टम कवर फोटो लगाने का विकल्प मिलेगा। यूजर्स अपनी पसंद की तस्वीर के साथ मेटा एआई की मदद से भी शानदार बैनर तैयार कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि व्हाट्सएप का यह नया फीचर क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकेगा...

WhatsApp Testing Facebook Like Cover Photos iPhone Profiles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    आईफोन यूजर्स की व्हाट्सएप प्रोफाइल अब बदली-बदली सी और आकर्षक नजर आ सकती है। दरअसल, कंपनी एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर कस्टम कवर फोटो लगा सकेंगे। यह फीचर फेसबुक की कवर फोटो जैसा होगा। खास बात है कि इसके लिए सिर्फ फोन की गैलरी से तस्वीर चुनने का विकल्प ही नहीं मिलेगा, बल्कि यूजर्स नई फोटो क्लिक करने के साथ मेटा एआई की मदद से अपना पसंदीदा बैनर भी तैयार कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर चुनिंदा आईफोन बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।

    अब कैसी होगी आईफोन यूजर्स की व्हाट्सएप प्रोफाइल?

    व्हाट्सएप पर अभी तक यूजर्स की प्रोफाइल में पिक्चर, नाम और छाेटा सा अबाउट सेक्शन दिखाई देता है, लेकिन अब इसमें कुछ विकल्प और जोड़े जा सकते हैं। क्योंकि अब कंपनी इस अनुभव को बदलने की तैयारी कर रही है। नए फीचर के तहत प्रोफाइल के सबसे ऊपर एक चौड़ा कवर बैनर दिखाई देगा। इसका अंदाज फेसबुक की कवर फोटो जैसा होगा। यूजर्स इस जगह अपनी पसंद की तस्वीर लगाकर प्रोफाइल को अलग लुक दे सकेंगे।

    आईफोन बीटा वर्जन में दिखा नया फीचर

    व्हाट्सएप का यह फीचर आईओएस बीटा वर्जन 26.43.10.70 में देखा गया है। फिलहाल इसे आईफोन बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध भी कराया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी प्रोफाइल के लिए नई फोटो क्लिक कर सकते हैं या फोन की गैलरी में मौजूद तस्वीर चुन सकते हैं। इसके अलावा मेटा एआई से कस्टम कवर फोटो बनाने का विकल्प भी दिया जा रहा है।

    कैसे कर सकेंगे इस फीचर का इस्तेमाल?

    फिलहाल तो यह फीचर सिर्फ चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए ही है, लेकिन जिन्हें यह फीचर मिला है, वह नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं...

    • सबसे पहले आईफोन में व्हाट्सएप खोलें।
    • अब सेटिंग्स में जाकर अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
    • यहां एडिट कवर फोटो के विकल्प पर टैप करें।
    • नई फोटो क्लिक करें या गैलरी से तस्वीर चुनें।
    • चाहें तो मेटा एआई से भी कवर फोटो तैयार करें।
    • क्रॉप टूल की मदद से तस्वीर को सही आकार में एडजस्ट करें।
    • आखिर में सेव पर टैप करें। बस आपकी प्रोफाइल लग जाएगी।

    एंड्रॉयड यूजर्स को कब मिलेगा यह फीचर?

    व्हाट्सएप का कवर फोटो फीचर फिलहाल चुनिंदा आईफोन बीटा यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है। एंड्रॉयड पर भी इसकी टेस्टिंग चल रही है, लेकिन अभी सभी यूजर्स के लिए इसे जारी किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है, ऐसे में सामान्य आईफोन और एंड्रॉयड यूजर्स को इसके आधिकारिक रोलआउट का इंतजार करना होगा।