फेसबुक के इतिहास का सबसे बड़ा डाटा लीक, 106 देशों के यूजर्स की निजी जानकारी हैकर्स के पास

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Apr 2021 11:05 AM IST
सार

एक फेसबुक आईडी के इस प्रकार के डाटा के लिए हैकर्स 20 डॉलर तक लेते थे यानी कुल 53.30 करोड़ यूजर्स का यह डाटा करीब 1060 करोड़ रुपये मूल्य का है।

533 million Facebook users data leaked online including phone numbers and personal info
hacker - फोटो : Hacker Noon

    विस्तार

    फेसबुक के 533 मिलियन यानी करीब 53.30 करोड़ यूडर्स का निजी डाटा हैकर्स फोरम पर लीक हो गया है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस डाटा लीक में करीब 106 देशों के यूजर्स के डाटा शामिल हैं। कहा जा रहा है कि यह फेसबुक के इतिहास का सबसे बड़ा डाटा लीक है। सारा डाटा ऑनलाइन और मुफ्त में उपलब्ध करवाया गया।

    इस डाटा लीक में 106 देशों के फेसबुक यूजर्स के डाटा हैं जिनमें 32 मिलियन डाटा अमेरिकी यूजर्स, 11 मिलियन ब्रिटेन के यूजर्स और 6 मिलियन भारतीय यूजर्स के डाटा शामिल हैं। लीक डाटा में फेसबुक यूजर्स की जन्म तिथि, पूरा नाम, बायो, लोकेशन और ई-मेल आदि शामिल हैं। कई यूजर्स के फोन नंबर भी लीक हुए हैं।

    यह लीक 2019 में फेसबुक की एक तकनीकी कमजोरी की वजह से हुआ। ऐसे में डाटा डेढ़ से दो साल पुराना हो सकता है, फिर भी काम का माना जा रहा है क्योंकि अधिकतर जानकारियां स्थायी हैं। फोन नंबर और ई-मेल आदि भी यूजर्स सामान्यत: नहीं बदलते।

    एक फेसबुक आईडी के इस प्रकार के डाटा के लिए हैकर्स 20 डॉलर तक लेते थे यानी कुल 53.30 करोड़ यूजर्स का यह डाटा करीब 1060 करोड़ रुपये मूल्य का है। हालांकि इसे मुफ्त में बांटा गया है। इस डाटा लीक पर फेसबुक ने कहा है कि बग को फिक्स कर लिया गया है। फेसबुक ने कहा है कि यह 2019 में लीक हुए डाटा का हिस्सा है और इसे अगस्त 2019 में ही फिक्स कर लिया गया था।

    वैसे यह पहला मामला नहीं है जब बड़े स्तर पर फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक हुआ है। इससे पहले भी इसी साल जनवरी में करीब 42 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक हो गया था और इस डाटा की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए हो रही थी। सबसे बड़ी बात यह थी कि फेसबुक यूजर्स का यह डाटा टेलीग्राम एप के बॉट के जरिए हुआ था।

    1,400 रुपये में मोबाइल नंबर की बिक्री

    रिपोर्ट के मुताबिक लीक डाटा में से फेसबुक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर की बिक्री 1,400 रुपये में हो रही थी। अन्य डाटा की भी इसी तरह कीमत लगाई गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह डाटा टेलीग्राम बॉट के जरिए किया गया है।

    और पढ़ें...