Google Messages: अनजान नंबर से मैसेज आने पर भी नाम की मिलेगी जानकारी, आ रहा नया फीचर
Google Messages के इस नए फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर हो रही है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यदि मैसेज करने वाला शख्स प्रोफाइल डिस्कवरी को ऑन किया होगा तो उस नंबर से मैसेज आने पर उसकी पहचान उजागर होगी।

विस्तार
गूगल मैसेज (Google Messages) को लेकर गूगल काफी गंभीर हो रहा है। इसमें कई सारे ऐसे फीचर्स पेश हुए हैं जिसके बाद इसका मुकाबला व्हाट्सएप से होने जा रहा है। अब गूगल मैसेज एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद अनजान नंबर से मैसेज आने पर भी मैसेज भेजने वाले शख्स का वास्तविक नाम पता चल जाएगा।
Google Messages के इस नए फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर हो रही है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यदि मैसेज करने वाला शख्स प्रोफाइल डिस्कवरी को ऑन किया होगा तो उस नंबर से मैसेज आने पर उसकी पहचान उजागर होगी।
प्रोफाइल डिस्कवरी को ऑन करने के लिए एप की सेटिंग में जाकर एडवांस पर क्लिक करना होगा और उसके बाद प्रोफाइल डिस्कवरी को ऑन करना होगा, हालांकि फिलहाल यह फीचर गूगल मैसेज एप के बीटा वर्जन में ही नजर आ रहा है।
बता दें कि गूगल मैसेज एप में एक और फीचर की टेस्टिंग हो रही है जिसके आने के बाद साइबर अटैक वाले संदिग्ध मैसेज की जानकारी यूजर्स को पहले ही मिल जाएगी।
- Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट लॉन्च करेगा खुद का मोबाइल गेम स्टोर, गूगल प्ले-स्टोर से होगी टक्कर
- Tech Tips: गूगल क्रोम की हिस्ट्री भी होती है लॉक, बहुत ही कम लोगों को है जानकारी, यह है तरीका
- अलर्ट: इन नौ सेलिब्रिटी के नाम पर होता है सबसे ज्यादा फ्रॉड, हैकर्स ऐसे बनाते हैं शिकार
- आधार कार्ड में पिता का नाम कैसे एडिट करें, जानें तरीका