{"_id":"6ae8a446966eac45c30815bb","slug":"harshita-and-jatin-in-hill-folk-dance-neelakshi-wins-shimla-news-c-19-sml1002-814573-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पहाड़ी लोक नृत्य में हर्षिता \nऔर जतिन, नीलाक्षी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पहाड़ी लोक नृत्य में हर्षिता और जतिन, नीलाक्षी जीती
विज्ञापन
गेयटी में पहाड़ी उत्सव में पाया सम्मान
हिमाचली वाणा में प्रिया ठाकुर ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर में सोमवार को पहाड़ी उत्सव सीजन-3 का भव्य आयोजन हुआ। देव भूमि हिम कला मंच द्वारा आयोजित पहाड़ी लोक नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में हर्षिता, जतिन, नीलाक्षी और हिमाचली वाणा में प्रिया ठाकुर ने बाजी मारी।
इसके साथ ही लोकनृत्य के किड्स वर्ग में पारुषि दूसरे और अंशिका डोगरा तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में सूर्यांश ने दूसरा और निष्ठा ने तीसरा स्थान पाया, जबकि सीनियर वर्ग में प्रिया चौहान दूसरे और कुलदीप तीसरे स्थान पर रहे। हिमाचली पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता हिमाचली वाणा का खिताब प्रिया ठाकुर ने अपने नाम किया, पीहू गंधर्व ने दूसरा स्थान और सीमा कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को स्टार ऑफ देवभूमि सम्मान, हिमाचली टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुबह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता रविदास महापीठ और नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य दिनेश भाटिया और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनीता बाला रहे। जिला भाषा अधिकारी सरोजना नरवाल गेस्ट ऑफ ऑनर रहीं। निर्णायक मंडल में मीनाक्षी शर्मा, पल्लवी ठाकुर और इंदु जी रहीं। मंच संचालन मिशल और संजीव कुमार ने किया। सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में पल्लवी ठाकुर और आरती शर्मा मौजूद रहीं। वहीं विशेष अतिथि के रूप में पवन कुमार शर्मा, राजेश डोगरा, चेतन गर्ग, कम्पिला शर्मा और विनोद भाटिया सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।