Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Several people died in a collision between two buses in Tarn Taran

पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बसों में हुई जोरदार टक्कर, पांच श्रद्धालुओं की मौत; कई घायल

Sat, 14 Nov 2026 05:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 14 Nov 2026 05:58 PM IST
सार

तरनतारन जिले में शनिवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा पेश आया।  एनएच-54 पर दो बसों की टक्कर हुई है। सामने से आ रहे बाइक सवारों को बचाने के दौरान ये हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Several people died in a collision between two buses in Tarn Taran
तरनतारन में दो बसों में जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तरनतारन जिले के कस्बा नौशहरा पन्नुआं के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से संबंधित दो बसों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पांच गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए गुरु नानक देव मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, अमृतसर में भर्ती करवाया गया है। अन्य घायलों का उपचार सिविल अस्पताल तरनतारन में चल रहा है।

विज्ञापन




बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
डिप्टी कमिश्नर डॉ. निर्मल ओसेपचन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दोनों बसें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिविल एवं पुलिस प्रशासन की टीमें, सड़क सुरक्षा फोर्स और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल बसों से बाहर निकालकर अस्पतालों में पहुंचाया गया। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य में तेजी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि वह स्वयं और एसएसपी सुरेंद्र लांबा भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल तरनतारन पहुंचकर भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनके उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

डिप्टी कमिश्नर के अनुसार, हादसे में चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि अमृतसर रेफर किए गए छह गंभीर घायलों में से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

उन्होंने बताया कि मृतकों एवं घायलों से संबंधित आवश्यक कार्रवाई के लिए फरीदकोट और श्री मुक्तसर साहिब के डिप्टी कमिश्नरों के साथ भी तालमेल किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

हादसे को लेकर पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री ने कहा, "पंजाब के तरनतारन में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed