{"_id":"6b065cd5af5ce00da70c05bb","slug":"blackout-in-punjab-on-november-27-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन पंजाब में होगा ब्लैकआउट: बजेगा खतरे का सायरन, लाइटें होंगी बंद; क्या बोला प्रशासन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन पंजाब में होगा ब्लैकआउट: बजेगा खतरे का सायरन, लाइटें होंगी बंद; क्या बोला प्रशासन?
Wed, 25 Nov 2026 09:28 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 25 Nov 2026 09:28 AM IST
सार
27 नवंबर की रात पंजाब के चिह्नित इलाकों में ब्लैकआउट होगा। आसमान से हमले की चेतावनी से लेकर राहत और बचाव कार्यों की रिहर्सल की जाएगी। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
पंजाब में इस दिन होगा ब्लैकआउट
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पंजाब में नागरिक सुरक्षा तैयारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को परखने के लिए 27 नवंबर को रात आठ बजे पूरे राज्य में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर सभी जिलों में होने वाले इस अभ्यास के दौरान सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी दी जाएगी।
ड्रिल की शुरुआत दो मिनट तक ऊंची और धीमी आवाज वाले सायरन से होगी। इसके बाद संबंधित जिलों के उपायुक्त एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक की ओर से चिह्नित क्षेत्रों में सांकेतिक ब्लैकआउट किया जाएगा। इन इलाकों में आम लोगों को गैरजरूरी लाइटें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, आवश्यक सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।
मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन अभियान, तलाशी एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और यातायात व भीड़ नियंत्रण जैसी आपातकालीन गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा। अभ्यास के अंत में दो मिनट तक लगातार ऊंची आवाज वाला सायरन बजाकर ऑल क्लियर का संकेत दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभ्यास के दौरान घबराएं नहीं। यह नियमित मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों और विभिन्न विभागों के बीच तालमेल को जांचने के लिए आयोजित की जा रही है।