Online Shopping Refund Stuck: आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। मोबाइल से लेकर कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान तक लोग घर बैठे ऑर्डर करते हैं। लेकिन कई बार परेशानी तब शुरू होती है, जब सामान वापस करने या ऑर्डर कैंसिल करने के बाद भी बैंक खाते में पैसे नहीं आते।
{"_id":"6b08ff611fd70e3494039f71","slug":"online-shopping-refund-stuck-know-where-and-how-to-file-a-complaint-2026-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: ऑनलाइन शॉपिंग में रिफंड अटक जाए तो कहां करें शिकायत? यहां जानें पूरा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: ऑनलाइन शॉपिंग में रिफंड अटक जाए तो कहां करें शिकायत? यहां जानें पूरा तरीका
Fri, 27 Nov 2026 09:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:26 AM IST
सार
- Online Shopping Ka Refund Kaise Lein: ऑनलाइन खरीदे गए सामान को वापस करने के बाद भी रिफंड नहीं मिल रहा है तो आप इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
- आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग में न मिले रिफंड, तो क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
ऑनलाइन शॉपिंग में न मिले रिफंड, तो क्या करें?
- फोटो : Adobe stock
सबसे पहले कहां करें शिकायत?
- रिफंड अटकने पर सबसे पहले उस शॉपिंग प्लेटफॉर्म के कस्टमर केयर से संपर्क करें, जिस एप या वेबसाइट से आपने शॉपिंगी की है
- कंपनी की वेबसाइट या एप पर उपलब्ध शिकायत दर्ज करने के विकल्प का इस्तेमाल करें
- शिकायत करते समय ऑर्डर आईडी, रिटर्न रिक्वेस्ट नंबर और रिफंड से जुड़ी जानकारी जरूर दें
- कंपनी से शिकायत का टिकट नंबर भी मांगें, ताकि आगे आप उसका स्टेटस चेक कर सकें
ऑनलाइन शॉपिंग में न मिले रिफंड, तो क्या करें?
- फोटो : AI Generated
- उपभोक्ता संरक्षण यानी ई-कॉमर्स नियमों के तहत कंपनियों को शिकायत अधिकारी नियुक्त करना होता है
- नियमों के अनुसार, शिकायत मिलने के 48 घंटे के भीतर उसके प्राप्त होने की जानकारी देनी होती है और एक महीने के भीतर उसका निपटारा करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग में न मिले रिफंड, तो क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
न सुने ई-कॉमर्स कंपनी तो कहां करें शिकायत?
- अगर कंपनी से संपर्क करने के बाद भी रिफंड नहीं मिलता है, तो आप ग्राहक राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) की मदद ले सकते हैं
- यह उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की सुविधा है और यहां शिकायत दर्ज कराने के कई तरीके उपलब्ध हैं
- जैसे- आप टोल फ्री नंबर 1915 नंबर या 1800 11 4000 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
- आप व्हाट्सएप और एसएमएस के इस नंबर 8800001915 के जरिए भी अपनी शिकायत कर सकते हैं
- आप इस ईमेल nch-ca@gov.in पर ईमेल करके भी अपनी शिकायत विभाग तक पहुंचा सकते हैं
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग में न मिले रिफंड, तो क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
- हेल्पलाइन पर आप शिकायत सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक करवा सकते हैं
- यह सुविधा राष्ट्रीय अवकाश को छोड़कर सप्ताह के सातों दिन काम करती है
- शिकायत हिंदी समेत 17 भाषाओं में दर्ज कराई जा सकती है
- ध्यान रखें कि अपने पास ऑनलाइन ऑर्डर का बिल, पेमेंट का स्क्रीनशॉट, ऑर्डर आईडी, रिटर्न या कैंसिलेशन की जानकारी आदि रखें
