Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ टिप्स: सर्दियों में शरीर की इम्युनिटी क्यों हो जाती है कमजोर? कैसे करें इसमें सुधार

Fri, 27 Nov 2026 10:29 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 27 Nov 2026 10:29 PM IST
सार

Weak Immune System In Winter: सर्दियों में ठंडी और सूखी हवा, धूप की कमी, बंद जगहों पर ज्यादा समय बिताने के कारण संक्रमाक रोगों का खतरा बढ़ जाता है।  इम्युनिटी बेहतर रखने के लिए पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम, पानी, धूप और साफ-सफाई जरूरी है।

विज्ञापन
Why Does Immunity Weaken During Winter How to Boost Your Immune System
इम्युनिटी कैसे मजबूत करें? - फोटो : Amarujala.com/AI

सर्दियों का मौसम वैसे तो हम सभी का पसंदीद होता है, लेकिन इस मौसम में अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। ठंडी और शुष्क हवा जहां सांस की परेशानियों और ब्लड प्रेशर को बढ़ाने वाली हो सकती है, वहीं इस मौसम में इम्युनिटी कमजोर होने की समस्या भी बहुत ज्यादा देखी जाती रही है।



ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों में सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि लोगों को लगता है कि उनकी इम्युनिटी कमजोर हो गई है, जिसके कारण वे बार-बार बीमार पड़ रहे हैं।

तो क्या वास्तव में ये मौसम आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर देता है? और सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाने चाहिए, आइए इस बारे में जान लेते हैं।

Trending Videos
Why Does Immunity Weaken During Winter How to Boost Your Immune System
इम्युनिटी कमजोर होने की समस्या - फोटो : Freepik.com

सर्दियों में इम्युनिटी की समस्या

क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट से पता चलता है कि ठंड का मौसम और सर्दियों की स्थितियां कुछ समय के लिए शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकती हैं, जिससे आपके बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। ठंडी हवा से सीधे तौर पर सर्दी-जुकाम नहीं होता, लेकिन मौसम में बदलाव के कारण वायरस का शरीर में प्रवेश करना और फैलना आसान हो जाता है।
 

सर्दियों में बदलता मौसम, धूप की कमी, घरों के अंदर ज्यादा समय बिताना और हवा में नमी की कमी जैसे कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में खानपान- शारीरिक गतिविधि और साफ-सफाई की आदतें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को ठीक रखने के लिए जरूरी हो जाती हैं।

Why Does Immunity Weaken During Winter How to Boost Your Immune System
श्वसन समस्याओं का खतरा - फोटो : Adobe Stock

सर्दियों में बढ़ जाता है संक्रामक रोगों का जोखिम

ठंडी हवा नाक की अंदरूनी परत को सुखा देती है। इससे नाक में मौजूद म्यूकस वायरस को ठीक तरीके से शरीर में प्रवेश करने से रोक नहीं पाता है। इसका फायदा उठाकर श्वसन संक्रमण वाले वायरस आसानी से शरीर के भीतर प्रवेश कर जाते हैं।
 

  • ठंड के कारण लोग बंद जगहों पर ज्यादा समय बिताते हैं। इससे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से वायरस फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
  • सर्दियों में धूप कम मिलने से विटामिन-डी की कमी भी हो सकती है। विटामिन-डी इम्युनिटी को ठीक रखने के लिए जरूरी है।
  • इसके अलावा इस मौसम में देर तक सोना, शारीरिक गतिविधि की कमी, कम पानी पीना और पोषण की कमी भी शरीर की सामान्य रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Does Immunity Weaken During Winter How to Boost Your Immune System
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें?

शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए आहार और नियमित व्यायाम सबसे जरूरी है।
 

  • सबसे पहले पौष्टिक खाना खाएं। मौसमी फल, हरी सब्जियां, दालें, साबुत अनाज, नट्स और प्रोटीन से भरपूर आहार लें। 
  • इम्युनिटी के लिए विटामिन-सी जरूरी है। इस के लिए आंवला, अमरूद, संतरा और नींबू को डाइट में शामिल करें।
  • रोज 7-9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें। अच्छी नींद शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने में मदद करती है।
  • कम से कम 30 मिनट वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज करें। नियमित शारीरिक गतिविधि स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed