फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चलो दिल्ली: मंच पर नेता, मैदान में कार्यकर्ता, वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता की ताकत

Sun, 01 Nov 2026 07:19 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 01 Nov 2026 07:19 PM IST
सार

रैली में शामिल होने के लिए समर्थकों का पहुंचना सुबह करीब नौ बजे से ही शुरू हो गया था। इसके बाद रामलीला मैदान की ओर आने वाले लोगों का सिलसिला लगातार बढ़ता रहा। दोपहर तीन बजे रैली शुरू होने तक समर्थक पहुंचते रहे।

विज्ञापन
india alliance vote bachao desh bachao rally ramlila maidan opposition unity
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली - फोटो : जी पाल

रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली में विपक्षी एकजुटता की तस्वीर मंच से कहीं आगे तक दिखाई दी। मंच पर गठबंधन के घटक दलों के नेता एक साथ मौजूद थे तो मैदान के भीतर और वहां तक पहुंचने वाली सड़कों पर विभिन्न दलों के कार्यकर्ता और समर्थक अपने-अपने झंडों के साथ डटे थे। कांग्रेस से लेकर गठबंधन के अन्य दलों के झंडों से पटा मैदान और आसपास की सड़कों पर समर्थकों की मौजूदगी ने रैली को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। नेताओं के भाषणों के दौरान लगातार गूंजते नारो और तालियों से मंच पर मौजूद नेताओं को मैदान में बैठे समर्थकों का पूरा साथ मिला।

Trending Videos
india alliance vote bachao desh bachao rally ramlila maidan opposition unity
रामलीला मैदान में पहुंचे समर्थक - फोटो : जी पाल

सुबह नौ बजे से पहुंचने लगे समर्थक
रैली में शामिल होने के लिए समर्थकों का पहुंचना सुबह करीब नौ बजे से ही शुरू हो गया था। इसके बाद रामलीला मैदान की ओर आने वाले लोगों का सिलसिला लगातार बढ़ता रहा। दोपहर तीन बजे रैली शुरू होने तक समर्थक पहुंचते रहे। मैदान में अलग-अलग दलों के झंडे लहराते कार्यकर्ताओं के समूह दिखाई दे रहे थे। वहीं, मैदान की ओर आने वाली सड़कों पर भी गठबंधन के दलों के समर्थकों की आवाजाही बनी रही। इस तरह रैली का माहौल केवल आयोजन स्थल तक सीमित नहीं था, बल्कि आसपास के इलाके में भी राजनीतिक सरगर्मी दिखाई दे रही थी।

india alliance vote bachao desh bachao rally ramlila maidan opposition unity
नाचते कार्यकर्ता - फोटो : जी पाल

गीतों से भरा जोश, नारों से गूंजा मैदान
रैली में नेताओं के भाषण शुरू होने से पहले ही समर्थकों का उत्साह बनाए रखने के लिए लाउडस्पीकर से बीच-बीच में देशभक्ति के गीत सुनाए जाते रहे। गीतों की धुन के बीच समर्थक अपनी-अपनी पार्टी के झंडे लहराते और नारे लगाते नजर आए। मंच से संबोधन शुरू होने तक मैदान में राजनीतिक उत्साह का माहौल बन चुका था। अलग-अलग दलों के झंडों की मौजूदगी गठबंधन की साझा राजनीतिक ताकत के साथ-साथ उसके घटक दलों की भागीदारी भी दिखा रही थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
india alliance vote bachao desh bachao rally ramlila maidan opposition unity
रामलीला मैदान में पहुंचे समर्थक - फोटो : जी पाल

भाषण के हर पड़ाव पर समर्थकों का साथ
करीब 80 मिनट तक चले नेताओं के संबोधनों के दौरान मैदान में उत्साह कम नहीं हुआ। नेताओं के भाषण के बीच-बीच में तालियां बजती रहीं और समर्थक नारे लगाकर उनका हौसला बढ़ाते रहे। कई बार नारों की गूंज ने भाषणों के बीच रैली के माहौल को और गरमा दिया। समर्थकों की लगातार प्रतिक्रिया से नेताओं को भी अपने संबोधन के दौरान जोश बनाए रखने के लिए अलग से प्रयास नहीं करना पड़ा। इस तरह रामलीला मैदान में जुटे कार्यकर्ताओं की मौजूदगी, अलग-अलग दलों के झंडों और नारों ने राजनीतिक संदेश को प्रभावी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed