फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का राशिफल 31 अक्तूबर : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, नई नौकरी की तलाश होगी खत्म

Fri, 30 Oct 2026 06:04 PM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 30 Oct 2026 06:04 PM IST
सार

Rashifal 31 October 2026: 31 अक्तूबर का दिन मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें सभी राशियों का करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन और सेहत का हाल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 31 October 2026 Daily Horoscope Prediction in Hindi Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
Aaj Ka Rashifal 31 October 2026 - फोटो : अमर उजाला

Aaj Ka Rashifal 31 October 2026: आज 31 अक्तूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कई नए संकेत लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव अलग-अलग राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। मेष और वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां और सफलता लेकर आ सकता है। वहीं, कुछ राशि के जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। हालांकि, कुछ लोगों को आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और आज के शुभ-अशुभ संकेत।

Trending Videos
Aaj Ka Rashifal 31 October 2026 Daily Horoscope Prediction in Hindi Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदों, बेहतर अवसरों और सफलता के संकेत लेकर आया है। करियर और रोजगार के मामले में भाग्य आपका साथ दे सकता है। यदि आप लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो कोई अच्छी खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम सामने आ सकता है। आर्थिक मामलों में मामा पक्ष से सहयोग या धन लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर कोई अड़चन आ रही है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह समस्या सुलझाने में मददगार साबित हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुल सकते हैं। आज पुराने और रुके हुए कामों में भी गति आएगी। बस अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और अवसरों का सही इस्तेमाल करें।

Aaj Ka Rashifal 31 October 2026 Daily Horoscope Prediction in Hindi Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

वृषभ राशि
आज आपके जीवन में खुशियों और संतोष का सुंदर मेल देखने को मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आमदनी के नए स्रोत बनने या पहले से चल रहे काम से अतिरिक्त लाभ मिलने के संकेत हैं। कोई ऐसी इच्छा भी पूरी हो सकती है, जिसे आप लंबे समय से मन में संजोकर बैठे थे। इससे मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के साथ खुशी बांटने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ या आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। इससे मानसिक शांति मिलेगी और विचारों में सकारात्मकता आएगी। हालांकि, संतान की पढ़ाई, व्यवहार या भविष्य को लेकर मन में थोड़ी चिंता रह सकती है। ऐसी स्थिति में परेशान होने के बजाय धैर्य से काम लें और बच्चों की बात समझने का प्रयास करें। आज दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी स्वयं संभालें। आपका आत्मविश्वास और व्यावहारिक सोच आपको सही दिशा दिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 31 October 2026 Daily Horoscope Prediction in Hindi Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

मिथुन राशि
आज व्यापार और करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है। यदि आपकी कोई योजना काफी समय से अटकी हुई है या किसी सौदे को अंतिम रूप देने में परेशानी आ रही है, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में बदल सकती हैं। नए लोगों से संपर्क बनेगा और उनकी मदद से भविष्य में लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी करने वालों को अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिल सकता है, जबकि कारोबारियों को किसी नई योजना पर काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। संतान की पढ़ाई से जुड़ी कोई परेशानी दूर होने से परिवार में राहत और खुशी का माहौल बनेगा। आर्थिक मामलों में हालांकि थोड़ी सावधानी जरूरी है। भावनाओं में बहकर किसी को पैसा उधार न दें और किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले उसके परिणामों पर विचार करें। भाई-बहनों का सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा। आज आपकी समझदारी और सही समय पर उठाया गया कदम भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 31 October 2026 Daily Horoscope Prediction in Hindi Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

कर्क राशि
आज आपको अपनी इच्छाओं और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। मन सुख-सुविधाओं, खरीदारी या जीवनशैली को बेहतर बनाने पर पैसा खर्च करने का कर सकता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च आपके बजट को प्रभावित कर सकता है। इसलिए खरीदारी करने से पहले यह जरूर सोचें कि कौन-सी चीज वास्तव में जरूरी है। मित्रों के साथ बातचीत करते समय भी थोड़ा संयम रखें। किसी करीबी दोस्त के साथ छोटी-सी बात पर गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिसे समय रहते बातचीत से दूर किया जा सकता है। नए लोगों से मिलने-जुलने के अवसर मिलेंगे और आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है, लेकिन किसी पर भी बहुत जल्दी भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। खासकर पैसों या निजी मामलों में सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। यदि किसी परिस्थिति में आपको तुरंत निर्णय लेना पड़े, तो पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करें। आज धैर्य, संयम और व्यावहारिक सोच ही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed