पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   BA student BHU campus molested by eve teasers

बीएचयू कैंपस में छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

Tue, 03 Nov 2015 06:00 PM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
BA student BHU campus molested by eve teasers

वाराणासी में बीएचयू कैंपस स्थित महिला महाविद्यालय चौराहे पर सोमवार की शाम चार छात्रों ने स्नातक की एक छात्रा से छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे और उसके छोटे भाई को पीटा।

विज्ञापन


बीएचयू कैंपस स्थित छात्रावास में रहने वाली छात्रा अपने छोटे भाई के साथ दवा लेने लंका जा रही थी। बीच रास्ते में चार छात्रों ने उसे रोक लिया।

शिकायत के बाद लंका पुलिस ने एक नामजद समेत चार छात्रों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

चौराहे पर रोककर मनचलों ने की छेड़खानी

BA student BHU campus molested by eve teasers

मूल रूप से चंदौली की रहने वाली स्नातक की छात्रा छात्रावास में रहती है। सोमवार की दोपहर उसका छोटा भाई उससे मिलने गया था। छात्रा अपने छोटे भाई को दवा दिलाने लंका जा रही थी। महिला महाविद्यालय चौराहे पर चार छात्रों ने उसे रोक लिया। छात्रा से छेड़खानी की गई।

छात्रा और उसके भाई ने इसका विरोध किया तो उन्हें पीटा गया। शोर मचाने पर जब तक लोगों की भीड़ जुटती तब तक छात्र भाग निकले। छात्रा ने इसकी शिकायत चीफ प्राक्टर ऑफिस सहित लंका थाने में की।

एसओ लंका संजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर एक बीएचयू के एक नामजद छात्र समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं चीफ प्राक्टर बीएचयू प्रो. सत्येंद्र सिंह का कहना है कि कैंपस में मारपीट की घटना हुई है। उन्होंने छेड़खानी की घटना से अनभिज्ञता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed