फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: 28-Year-Old Drowns While Fishing; Father and Uncle Also Died in Earlier Water Accidents

शहडोल: मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबने से मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका, गांव में छाया मातम

Tue, 03 Nov 2026 02:17 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 02:17 PM IST
सार

मछली पकड़ने गए 28 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे ने परिवार के पुराने जख्म भी ताजा कर दिए हैं, क्योंकि संदीप के बड़े पिता की इसी घाट पर और पिता की चचाई बांध में डूबने से मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Shahdol: 28-Year-Old Drowns While Fishing; Father and Uncle Also Died in Earlier Water Accidents
मौके पर लगी भीड़

विस्तार

जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के करबला घाट पुल के नीचे सोमवार शाम मछली पकड़ने गए 28 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मछली पकड़ते समय युवक को मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका है, जिसके चलते वह संतुलन खोकर गहरे पानी में गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान संदीप बैगा पिता भैयालाल बैगा (28) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक संदीप सोमवार शाम करीब 5 बजे करबला घाट पुल के नीचे मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पानी में गिरते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जताई कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिससे वह खुद को संभाल नहीं पाया और पानी में डूब गया। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहे पटवारी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नगर पालिका के शव वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक शव अस्पताल में रखा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पिता और बड़े पिता की भी डूबने से हुई थी मौत
हादसे के बाद परिवार से जुड़ी पुरानी घटनाओं की भी चर्चा होने लगी। बताया जा रहा है कि जिस करबला घाट पर संदीप की डूबने से मौत हुई, उसी स्थान पर पूर्व में उसके बड़े पिता की भी पानी में डूबने से मौत हो चुकी है। वहीं संदीप के पिता की जान भी चचाई बांध में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से गई थी। एक ही परिवार में पानी में डूबने से हुई इन घटनाओं ने गांव में शोक का माहौल और गहरा कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed