Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh 2790 Home Guard Soldiers Home District Posting Diwali Gift

मध्य प्रदेश: 2,790 होमगार्ड जवानों को दिवाली का तोहफा, अब अपने गृह जिले में लौटने का मिलेगा मौका

Sat, 07 Nov 2026 01:07 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 07 Nov 2026 01:07 PM IST
सार

साल 2018 की विशेष भर्ती के माध्यम से चयनित 2,790 होमगार्ड जवानों को दिवाली से पहले अपने गृह जिले में लौटने की अनुमति मिल गई है। राज्य शासन ने सिंहस्थ-2016 की भर्ती के बाद चयनित इन होमगार्ड सैनिकों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मध्यप्रदेश होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट प्रदान की है।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh 2790 Home Guard Soldiers Home District Posting Diwali Gift
मध्यप्रदेश होमगार्ड लाइंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी आई है। साल 2018 की विशेष भर्ती के बाद दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलेगा। राज्य सरकार ने उनके हित में मध्यप्रदेश होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। इसके तहत पात्र जवान ऑनलाइन आवेदन कर उस जिले में पदस्थापना की मांग कर सकेंगे, जहां उनका पहली बार चयन हुआ था। हालांकि, गृह जिले में वापसी जिला इकाइयों में रिक्त पदों की उपलब्धता और निर्धारित नियमों के आधार पर होगी।
विज्ञापन


पहली भर्ती के समय खाली नहीं थे पद
साल 2018 में विशेष भर्ती के माध्यम से चयनित इन जवानों को पहली बार चयन के समय संबंधित जिलों में पद रिक्त नहीं होने के कारण दूसरे जिलों में पदस्थ किया गया था। इसके बाद से वे अपने गृह जिले से दूर रहकर सेवाएं दे रहे थे। अब राज्य शासन ने मध्यप्रदेश होमगार्ड नियम, 2016 में एक बार के लिए विशेष छूट प्रदान की है। इस निर्णय के बाद पात्र जवान निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वे अपने पहले चयन वाले जिले में पदस्थापना के लिए अनुरोध कर पाएंगे।
विज्ञापन


रिक्त पदों के आधार पर बदलेगी पदस्थापना
शासन के निर्णय के तहत जिला इकाइयों में उपलब्ध रिक्त पदों को ध्यान में रखते हुए जवानों की पदस्थापना में बदलाव किया जाएगा। यानी आवेदन करने वाले सभी जवानों को गृह जिले में पदस्थापना मिलना रिक्तियों और नियमानुसार पात्रता पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजी होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार चयनित जिले में पद खाली नहीं होने के कारण जवानों को दूसरे जिलों में पदस्थ किया गया था। राज्य शासन की ओर से विशेष छूट मिलने के बाद अब उन्हें अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलेगा।

पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में मिलेगी सुविधा
डीजी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के अनुसार, लंबे समय से गृह जिले से दूर सेवाएं दे रहे जवानों को इस फैसले से राहत मिलेगी। वे अपने परिवार के नजदीक रहकर पारिवारिक दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकेंगे। इससे जवानों का सेवा के प्रति उत्साह और मनोबल भी बढ़ेगा।


होमगार्ड संगठन ने सरकार का जताया आभार
राज्य शासन के इस निर्णय पर होमगार्ड संगठन और जवानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश सरकार का आभार जताया है। जवानों का कहना है कि दिवाली के अवसर पर मिला यह फैसला उनके और उनके परिवारों के लिए बड़ी खुशी की बात है। लंबे समय से गृह जिले में पदस्थापना का इंतजार कर रहे जवानों को अब इसके लिए आवेदन करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed