पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Woman sarpanch missing for three days: She slept with her husband after having dinner at night, police search

Chhindwara News: तीन दिन से लापता महिला सरपंच का नहीं लगा सुराग, रात में पति के साथ खाना खाकर सोई थी

Sun, 28 Jun 2026 11:03 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 11:03 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले की हिवरा सानी ग्राम पंचायत की सरपंच रामप्यारी भलावी तीन दिन से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों की तलाश नाकाम रहने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल, संपर्कों और अन्य पहलुओं की जांच कर उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Woman sarpanch missing for three days: She slept with her husband after having dinner at night, police search
महिला सरपँच

विस्तार

जनपद पंचायत अमरवाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत हिवरा सानी की महिला सरपंच के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना को तीन दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में तलाश करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला सरपंच की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हिवरा सानी की सरपंच रामप्यारी भलावी (55) 24 और 25 जून की दरमियानी रात अपने पति एवं पूर्व सरपंच रमेश भलावी के साथ घर पर थीं। परिजनों के मुताबिक दोनों ने रात में भोजन किया और उसके बाद सो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो रामप्यारी भलावी घर में नहीं थीं। शुरुआत में परिजनों ने सोचा कि वह किसी परिचित या रिश्तेदार के यहां गई होंगी, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। परिवार के लोगों ने गांव, आसपास के क्षेत्रों तथा रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अतिक्रमणकारियों को रोकने गए वनकर्मियों पर पत्थर-लाठी और कुल्हाड़ी से हमला, दस घायल, 15 लोगों पर केस
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की बढ़ी चिंता
लगातार तलाश के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजन चिंतित हो गए। आखिरकार उनके पति रमेश भलावी ने अमरवाड़ा थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर गुम इंसान कायम कर मामले को जांच में लिया है।


कई पहलुओं पर जांच
पुलिस का कहना है कि महिला सरपंच के अचानक घर से लापता होने के कारणों की जांच की जा रही है। उनके मोबाइल, संपर्कों और अंतिम गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की जा रही है। ग्राम पंचायत की निर्वाचित सरपंच के अचानक लापता होने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीण भी उनके सुरक्षित मिलने की कामना कर रहे हैं। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला सरपंच की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल तीन दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed