{"_id":"6a428b5f8601c143c70c158e","slug":"a-crowd-gathered-at-shakti-ghat-till-midnight-understood-the-brightness-of-the-led-nagmani-understood-the-brightness-of-the-led-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4448969-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागमणि मिलने की अफवाह से लगी भीड़: आधी रात तक शक्ति घाट पर जुटे लोग, LED की चमक को समझ बैठे नागमणि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागमणि मिलने की अफवाह से लगी भीड़: आधी रात तक शक्ति घाट पर जुटे लोग, LED की चमक को समझ बैठे नागमणि
Mon, 29 Jun 2026 10:51 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:51 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के उमरेठ में नागमणि मिलने की अफवाह से रविवार देर रात शक्ति घाट पंप हाउस के पास सैकड़ों लोग जुट गए। चमकती रोशनी को नागमणि समझकर भीड़ उमड़ पड़ी और यातायात प्रभावित हुआ। बाद में पता चला कि पंचायत की एलईडी लाइट की चमक से भ्रम फैला था।
विज्ञापन
घाट पर उमड़ी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात नागमणि मिलने की अफवाह ने ऐसा माहौल बना दिया कि सैकड़ों लोग आधी रात तक शक्ति घाट पंप हाउस के आसपास जुटे रहे। अफवाह इतनी तेजी से फैली कि आसपास के ग्रामीणों के साथ राहगीर और वाहन चालक भी मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 7 स्थित शक्ति घाट पंप हाउस की पुलिया के पास किसी चमकती हुई वस्तु को देखकर लोगों ने नागमणि होने की बात फैलानी शुरू कर दी। यह खबर सोशल मीडिया और आपसी बातचीत के माध्यम से तेजी से पूरे उमरेठ क्षेत्र में फैल गई। रात करीब 8 बजे से ही लोग शक्ति घाट पहुंचने लगे और रात 1 बजे तक वहां लोगों का आना-जाना जारी रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपीईबी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता और कार्यपालन यंत्री 25 हजार रुपये लेते गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नागमणि मिलने की चर्चा सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। कई लोग अंधेरे में टॉर्च लेकर तलाश करते रहे, जबकि कुछ लोग दूर से ही चमकती रोशनी को देखने के लिए जुटे रहे। भीड़ बढ़ने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई।
एलईडी की रोशनी बनी अफवाह की वजह
जांच-पड़ताल में सामने आया कि पंचायत द्वारा पंप हाउस परिसर में लगाई गई एलईडी लाइट की रोशनी किसी वस्तु पर पड़ रही थी, जिससे चमक दिखाई दे रही थी। इसी चमक को कुछ लोगों ने नागमणि समझ लिया और देखते ही देखते यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। बाद में जब लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो वहां नागमणि जैसी कोई वस्तु नहीं मिली।
रातभर चर्चा का विषय बनी रही अफवाह
उमरेठ में देर रात तक नागमणि मिलने की चर्चा लोगों के बीच होती रही। कई परिवार अपने घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। आसपास के गांवों तक भी यह खबर फैल गई थी। हालांकि जब लोगों को वास्तविकता का पता चला तो धीरे-धीरे भीड़ छंटने लगी और सभी अपने घर लौट गए। मामले में स्थानीय प्रशासन से जानने की कोशिश की गई, पर कोई जवाब नहीं मिला।
