Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Special TET results announced, only 41% teachers passed; results released in 17 days

यूपी: घोषित हुआ स्पेशल टीईटी का रिजल्ट, पास हुए महज 41 फीसदी शिक्षक; सिर्फ 17 दिन में परिणाम जारी

Fri, 20 Nov 2026 10:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 20 Nov 2026 10:20 PM IST
सार

UP TET Exam: यूपी के प्राइमरी स्कूलों में कार्य करे है शिक्षकों के लिए आयोजित की गई टीईटी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। तीन नवंबर को यह परीक्षा हुई थी। 

विज्ञापन
UP: Special TET results announced, only 41% teachers passed; results released in 17 days
स्पेशल टीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार देर रात विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। आयोग ने तीन नवंबर को इसके लिए लिखित परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर हुई थी।

विज्ञापन


चयन आयोग के उप सचिव की ओर से बताया गया कि प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) की परीक्षा में कुल 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिनमें से 15,159 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। करीब 30 फीसदी शिक्षक पास हुए हैं। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) की परीक्षा में 43,015 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस स्तर पर 23,743 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, यानी तकरीबन 55 फीसदी शिक्षक पास हुए हैं। आयोग द्वारा सभी सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की ओर से यह परिणाम 17 दिन में जारी किए गए।
विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम आदेश में यह कहा था कि प्रदेश के परिषदीय स्कूलाें में कार्यरत ऐसे शिक्षकों को टीईटी पास करना होगा, इसके लिए उन्हें 31 अगस्त 2028 तक मौका भी दिया गया है। यही कारण रहा कि सरकार के आदेश के क्रम में आयोग की ओर से स्पेशल टीईटी सिर्फ कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित कराई गई थी। इसके पहले दो, तीन और चार जुलाई को यूपीटीईटी कराई गई थी जिसमें सरकारी शिक्षकों के साथ सभी को शामिल किया गया था। उसमें तकरीबन 71 फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रमाण-पत्र

उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि सफल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। उक्त प्रमाण-पत्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी यथाशीघ्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। यह सुविधा अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed