Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cold wave sweeps the state, warnings of morning fog in several districts; this district remains the coldes

यूपी: प्रदेश में ठंड की दस्तक, कई जिलों में सुबह कोहरे की चेतावनी; यह जिला रहा सूबे में सबसे ठंडा

Sun, 08 Nov 2026 10:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Nov 2026 10:13 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। लगातार चक्रवातों की वजह से नवंबर के दूसरे सप्ताह में तापमान औसत से नीचे जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Cold wave sweeps the state, warnings of morning fog in several districts; this district remains the coldes
यूपी के मौसम में बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में मौसम फिलहाल कुछ दिन स्थिर रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा, जबकि दिन में मौसम सामान्य रहेगा। माैसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक यूपी के विभिन्न जिलों में सुबह के समय हल्के कोहरे और धुंध का असर बना रह सकता है। साथ ही रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। इससे रात और सुबह ठंड का असर कुछ बढ़ सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार हवा में नमी की वजह से रविवार से अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाई रह सकती है। कुछ इलाकों में दिन चढ़ने के बाद भी धुंध का असर बना रह सकता है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है। शनिवार को 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ मुरादाबाद में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हरदोई में सबसे ठंडी रात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गुलाबी ठंड के बीच राजधानी की हवा बिगड़ी

UP: Cold wave sweeps the state, warnings of morning fog in several districts; this district remains the coldes
मौसम के बदलाव का असर सुबह लखनऊ में दिखा। - फोटो : अमर उजाला।

सुबह और शाम की हल्की ठंड के साथ राजधानी में गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम में बदलाव के बीच हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ने लगी है। शनिवार को अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के पार पहुंच गया। तीनों इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिन सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाई रह सकती है। दिन के तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं हैं, जबकि रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल दिन का मौसम सामान्य रहेगा और सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों तापमान शुक्रवार के करीब बराबर रहे।

शहर के तीन इलाकों में एक्यूआई 200 पार

शनिवार को राजधानी के सभी छह वायु गुणवत्ता मापक केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता औसत से खराब रही। अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा में एक्यूआई 200 से ऊपर दर्ज हुआ। वहीं, बीबीएयू, गोमतीनगर और कुकरैल में हवा मध्यम श्रेणी में रही।

ये रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)
गोमतीनगर- 142 - पीली श्रेणी -मध्यम
बीबीएयू- 145 - पीली श्रेणी -मध्यम
कुकरैल- 140 - पीली श्रेणी -मध्यम
लालबाग- 283 - ऑरेंज श्रेणी- खराब
तालकटोरा- 254 - ऑरेंज श्रेणी- खराब
अलीगंज - 261 - ऑरेंज श्रेणी- खराब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed