फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM's big gift on Diwali, Rs 1,500 crore to be transferred to the accounts of 1.89 crore Ujjwala beneficiar

UP: दीपावली पर सीएम का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

Tue, 03 Nov 2026 07:39 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 03 Nov 2026 07:39 AM IST
सार

Diwali gas cylinder: सीएम योगी आज उज्ज्वला गैस सिलेंडर लाभार्थियों को बड़ा तोहफा देंगे। इसके लिए आज उन्हें चेक दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
UP: CM's big gift on Diwali, Rs 1,500 crore to be transferred to the accounts of 1.89 crore Ujjwala beneficiar
आज दिए जाएंगे लाभार्थियों को चेक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में सीएम योगी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थियों के आधार-प्रमाणित बैंक खातों में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेंगे। इस योजना से उत्तर प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन


लोक भवन में होगा मुख्य आयोजन
मंगलवार को लोक भवन सभागार में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतीकात्मक रूप से कुछ लाभार्थियों को चेक प्रदान कर सब्सिडी का हस्तांतरण करेंगे और इसके साथ ही प्रदेशवासियों को दीपावली का संदेश व संबोधन भी देंगे।
विज्ञापन


मंत्रियों की रहेगी मौजूदगी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, तथा राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा समेत शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed