फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP releases list of conveners and co-conveners for various cells; check out the full update

यूपी: भाजपा ने 24 प्रकोष्ठों के संयोजक घोषित किए, प्रशांत सिंह अटल को विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी; पढ़िए लिस्ट

Sat, 31 Oct 2026 10:02 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 31 Oct 2026 10:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह संयोजकों की सूची जारी की है। नई नियुक्तियों के तहत पार्टी ने अलग-अलग प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी है। संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
UP: BJP releases list of conveners and co-conveners for various cells; check out the full update
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश भाजपा की ओर सांगठनिक ढांचे को नए सिरे गठित करने की कड़ी में पार्टी ने प्रदेश स्तरीय 24 प्रकोष्ठों के संयोजकों के साथ ही सह संयोजक और सदस्यों की भी सूची जारी कर दी है। विधि प्रकोष्ठ का संयोजक लखनऊ हाईकोट के अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल को बनाया गया है। जबकि इनकी टीम में 6 सह संयोजक और इतने ही सदस्य बनाए गए हैं।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से शनिवार को जारी सूची के मुताबिक डॉ कौस्तुभ नारायण मिश्रा को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, राजेश अग्रहरी को व्यावसायिक प्रकोष्ठ, डॉ. अभय मणि त्रिपाठी को चिकित्सा प्रकोष्ठ, सुधीर हलवासिया को आर्थिक प्रकोष्ठ, मुकंद स्वरूप मिश्रा को व्यापार प्रकोष्ठ और आलोक सिंह को सहकारिता प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। सभी प्रकोष्ठों में चार से छह सह संयोजक और 3 से सात की संख्या तक सदस्यों को भी नामित किया गया है।
विज्ञापन




 

Trending Videos

ये बने अन्य प्रकोष्ठों के संयोजक

पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ-कर्नल दयाशंकर दूबे, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ-डॉ. गिरीश चंद्र, बुनकर प्रकोष्ठ-इंद्रजीत कोरी, शिक्षक प्रकोष्ठ-प्रो. अनिल कुमार मिश्र, मत्स्य प्रकोष्ठ-अनामिका निषाद, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ- डॉ. नवनीत गर्ग, पंचायत प्रकोष्ठ-राजेन्द्र अग्रवाल, श्रम प्रकोष्ठ- गोपाल अंजान, दिव्यांग प्रकोष्ठ अभिषेक त्रिवेदी, एनजीओ प्रकोष्ठ-डॉ. संदीप शाही, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ-मुकुट बिहारी वर्मा, लघु उद्योग प्रकोष्ठ- संजीव गुप्ता, शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ- पवन सिंह चौहान, प्रवासी श्रमिक संपर्क प्रकोष्ठ-अजीत प्रताप सिंह, रेहड़ी-पटरी प्रकोष्ठ- शिव शंकर सैनी, खेलकूद प्रकोष्ठ-सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और पर्यावरण प्रकोष्ठ पर्वत सिंह यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed