Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav says BJP is conspiring to inflate voter rolls with fake votes; link electoral rolls with Aa

यूपी: अखिलेश यादव बोले- भाजपा फर्जी वोट बढ़ाने की साजिश कर रही, आधार से जुड़े मतदाता सूची

Thu, 05 Nov 2026 10:02 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 05 Nov 2026 10:02 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर मतदाता सूची में फर्जी वोट बढ़वाने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने आधार कार्ड को बायोमेट्रिक व्यवस्था से जोड़ने की मांग की। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पर सतर्क रहने को कहा। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav says BJP is conspiring to inflate voter rolls with fake votes; link electoral rolls with Aa
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर मतदाता सूची में फर्जी वोट बढ़वाने की साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के बाद अब फार्म-6 के जरिये भाजपा अपने मतदाताओं की संख्या बढ़ाने में जुटी है। उन्होंने मांग की कि आधार कार्ड को बायोमेट्रिक व्यवस्था के जरिए मतदाता सूची से जोड़ा जाए। आधार कार्ड धातु का बनाया जाए, ताकि उसका डुप्लीकेट न बन सके और चुनावी धांधली व वोट चोरी पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सपा प्रदेश मुख्यालय स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता मतदाता सूची को लेकर सतर्क रहें। भाजपा फर्जी वोट बनवाने की कोशिश करेगी, जिसे हर हाल में रोकना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता के संरक्षण में प्रदेश भर में अराजकता फैला रही है। वह वोट चोरी, चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी कर रही है। जनता का भरोसा भाजपा से उठ चुका है और 2027 में सपा की सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश ने भाजपा की पदयात्राओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में पदयात्रा के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ी और आम लोगों के साथ मरीजों को भी परेशानी हुई। कानपुर में भी त्योहारी सीजन में पदयात्रा से जाम की समस्या बढ़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को किसानों, नौजवानों और व्यापारियों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। 

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर जवाब देने के बजाय वह जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। जनता लाठी बांटने वालों को नहीं, लैपटॉप बांटने वालों को चुनेगी। सपा की सरकार बनने पर किसानों को फसलों का उचित मूल्य, नौजवानों को रोजगार और सभी को सम्मान व न्याय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed