फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Catering business owners should also promote the 'One District, One Dish' initiative: Suresh Khanna

कैटरिंग कारोबारी भी एक जिला एक व्यंजन को करें प्रोत्साहित : सुरेश खन्ना

Sat, 18 Jul 2026 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Catering business owners should also promote the 'One District, One Dish' initiative: Suresh Khanna
अवध कैटरर्स एसोसिएशन के तीन दिवसीय एक्सपो का शुक्रवार को चिनहट स्थित अयोध्या रोड के एक रिसॉर्ट
लखनऊ। अवध कैटरर्स एसोसिएशन के तीन दिवसीय एक्सपो का शुक्रवार को चिनहट स्थित अयोध्या रोड के एक रिसॉर्ट में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन करते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कैटरिंग कारोबारियों से ''एक जिला, एक व्यंजन'' को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के हर जिले के पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान मिलेगी। साथ ही मेहमानों को विविध स्वाद उपलब्ध होंगे और स्थानीय व्यंजनों का बाजार भी विस्तारित होगा।
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने एक्सपो में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और प्रदर्शनी में शामिल कैटरर्स, शेफ तथा इवेंट पेशेवरों से बातचीत की। उन्होंने ''एक जिला, एक उत्पाद'' के साथ ''एक जिला, एक व्यंजन'' को भी व्यापक मंच देने का आग्रह किया। अवध कैटरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिखा ने बताया कि एक्सपो का उद्देश्य हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम को मजबूत करना, नवाचार को बढ़ावा देना और स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव कमल सचदेवा, कोषाध्यक्ष हेमंत गिरि, संयुक्त सचिव सैयद एजाज अहमद, उपाध्यक्ष आकाश मिश्रा, शिव अजवानी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

अवध कैटरर्स एसोसिएशन के तीन दिवसीय एक्सपो का शुक्रवार को चिनहट स्थित अयोध्या रोड के एक रिसॉर्ट

अवध कैटरर्स एसोसिएशन के तीन दिवसीय एक्सपो का शुक्रवार को चिनहट स्थित अयोध्या रोड के एक रिसॉर्ट

अवध कैटरर्स एसोसिएशन के तीन दिवसीय एक्सपो का शुक्रवार को चिनहट स्थित अयोध्या रोड के एक रिसॉर्ट

अवध कैटरर्स एसोसिएशन के तीन दिवसीय एक्सपो का शुक्रवार को चिनहट स्थित अयोध्या रोड के एक रिसॉर्ट

अवध कैटरर्स एसोसिएशन के तीन दिवसीय एक्सपो का शुक्रवार को चिनहट स्थित अयोध्या रोड के एक रिसॉर्ट

अवध कैटरर्स एसोसिएशन के तीन दिवसीय एक्सपो का शुक्रवार को चिनहट स्थित अयोध्या रोड के एक रिसॉर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed