फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of a married woman found on railway tracks, murder alleged

Lucknow News: रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Mon, 02 Nov 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 02 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Body of a married woman found on railway tracks, murder alleged
​शिवानी की फाइल फोटो।
लखनऊ। चिनहट के बीबीडी क्षेत्र स्थित दयाराम पुरवा गांव में रविवार सुबह जुग्गौर रेलवे लाइन पर 20 वर्षीय विवाहिता शिवानी गौतम का शव मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंकने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर मायके वालों ने कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बाराबंकी के फतेहपुर सरदारगंज निवासी शिवानी की डेढ़ साल पहले विशाल गौतम से शादी हुई थी। दंपती का पांच माह का बेटा है। शिवानी के पिता विक्रम का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले डेढ़ लाख रुपये नकद, टीवी, फ्रिज और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार रात भी विशाल ने उसकी पिटाई की थी। आरोप है कि इसके बाद रविवार सुबह करीब छह बजे शिवानी घर से निकली थी। कुछ देर बाद उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि मृतका की मां अनीता की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed