09:46 PM, 24-Nov-2026
बिहार: भांजे की शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लड़की देखने जा रहे मामा की सड़क हादसे में मौत
बिहार के बेगूसराय में भांजे की शादी के लिए लड़की देखने जा रहे मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर कोल्ड स्टोर के पास कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में मनोज कुमार दास (40) की जान चली गई।
और पढ़ें
09:20 PM, 24-Nov-2026
बिहार: 204 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, समस्तीपुर में जश्न; घर पर आतिशबाजी और मिठाइयां बंटी
समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। उनकी इस उपलब्धि के बाद ताजपुर स्थित पैतृक गांव मोतीपुर में जश्न का माहौल है। परिवार और ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर, मिठाइयां बांटकर और ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी मनाई।
और पढ़ें
09:07 PM, 24-Nov-2026
बिहार: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में शाही ठाठ, मेहंदी-संगीत की रस्में पूरी; 25 नवंबर को विवाह
मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में धूमधाम से निभाई जा रही हैं। मंगलवार को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मां नीलम देवी, बहन राजनंदिनी और भाई समेत परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए। 25 नवंबर को होने वाले विवाह समारोह के लिए गांव में शाही तैयारियां की गई हैं। और पढ़ें
08:18 PM, 24-Nov-2026
दीपों की जगमगाहट: मुजफ्फरपुर में 5,051 दीपों से जगमगाया मुक्तिधाम घाट, गंगा महाआरती के साथ मनी देव दीपावली
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम सीढ़ी घाट पर देव दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरे परिसर को 5,051 दीपों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान शिव की आराधना की।
और पढ़ें
08:12 PM, 24-Nov-2026
नीतीश संवाद कार्यक्रम में जदयू नेताओं का हंगामा: मंच पर भिड़े कार्यकर्ता; उपमुख्यमंत्रियों की तस्वीरें गायब
औरंगाबाद में जदयू द्वारा आयोजित सुशासन दिवस-नीतीश संवाद कार्यक्रम में युवा जदयू जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता मंच पर ही नेताओं से भिड़ गये। वजह हैरान करनेवाली हैं।
पढ़े पूरी खबर और पढ़ें
06:18 PM, 24-Nov-2026
बिहार: यहां लगता है देश-दुनिया का 'अनोखा भूतों का मेला', पूरी रात तंत्र-मंत्र व रहस्यमयी अनुष्ठानों का दौर
बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर साल 'भूतों का मेला' लगता है। स्थानीय लोग इसे 'भूत खेली' कहते हैं। इस दौरान तांत्रिक, ओझा और अघोरी पूरी रात झाड़-फूंक व रहस्यमयी अनुष्ठान करते हैं।
और पढ़ें
05:11 PM, 24-Nov-2026
बिहार: सोयाबीन में कीड़ा मिलने पर स्कूल में हंगामा, अब प्रधानाध्यापिका ने प्रभारी पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
बिहार के बेतिया में मध्याह्न भोजन के सोयाबीन में कीड़ा मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। योगापट्टी के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बल्डीहा की प्रधानाध्यापिका ने एमडीएम प्रभारी और कुछ शिक्षकों पर प्रताड़ित करने, धमकी देने और विद्यालय का प्रभार छीनने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
और पढ़ें
04:56 PM, 24-Nov-2026
बिहार: फतुहा मुठभेड़ कांड में जब्त वाहनों से फिर मिले 102 कारतूस और देसी पिस्टल, यूपी से कौन सा तार जुड़ा?
Patna Police: फतुहा मुठभेड़ मामले की जांच में एसटीएफ को एक और अहम सुराग मिला है। पहले जब्त किए गए वाहनों की दोबारा जांच में हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। जांच एजेंसी को कारतूस की आपूर्ति के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े होने की जानकारी मिली है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
और पढ़ें
04:55 PM, 24-Nov-2026
बिहार: प्रदेश के इस जिले से बंगाल तक फैला प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार, 17,390 बोतल जब्त; छह गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप के कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर 17,390 बोतल कफ सिरप जब्त की है, जिसकी कीमत 33.21 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। मामले में किशनगंज के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें
04:39 PM, 24-Nov-2026
बिहार: पुलिस हिरासत के दौरान युवक की मौत कैसे हुई? मां का आरोप- बेटे ने फोन कर कहा था, मुझे जल्दी छुड़ा लो
Bihar News: सहरसा के एक थाने में हुई घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और हिरासत में रखे जाने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सामने आने के बाद महकमे में भी हलचल तेज है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद इसकी पड़ताल में जुटे हैं। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है।
और पढ़ें