Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6aff474b65f148a1920b4cd3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-11-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
11:30 PM, 20-Nov-2026
मगध मेडिकल कॉलेज शराब कांड: पुलिस भी फूंक-फूंककर रख रही कदम! रात में DSP बोले- सुबह आइए, पूरी बात बताएंगे
Bihar Crime News: अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल से जुड़ी अल्टो कार से विदेशी शराब बरामद हुई। चालक तो गिरफ्तार हो गया लेकिन मालिक फरार है। डॉक्टरों तक शराब सप्लाई की चर्चा के बीच पुलिस जांच और डीएसपी के बयान का इंतजार है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला... और पढ़ें10:30 PM, 20-Nov-2026
बिहार: बेतिया में 15 करोड़ की गोल्ड लूट के तार जेल में बंद सुबोध सिंह से जुड़े? यूपी-बंगाल तक पहुंची जांच
बेतिया के सेंको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में 15 करोड़ रुपये के आभूषणों की लूट की जांच का दायरा बिहार से बाहर तक पहुंच गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस वारदात में देशभर में गोल्ड लूट के मामलों में कथित तौर पर सक्रिय रहे सुबोध सिंह का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस ने अब तक उसके कनेक्शन या सात गिरफ्तारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।और पढ़ें
विज्ञापन
10:25 PM, 20-Nov-2026
बिहार: जहानाबाद के बाल सुधार गृह में कैदियों का पुलिस पर हमला, एसआई समेत तीन घायल
बाल सुधार गृह में चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को दाखिल कराने पहुंची पुलिस टीम पर वहां पहले से मौजूद कैदियों ने हमला कर दिया। अचानक हुई मारपीट में सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दोनों नए आरोपी भी शामिल हैं और पढ़ें10:11 PM, 20-Nov-2026
बोधगया में कठिन चीवरदान समारोह: पांच देशों के हजारों श्रद्धालु जुटे; क्या है तीन महीने की साधना की परंपरा?
भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में तीन महीने के वर्षावास की साधना पूरी होने पर कठिन चीवरदान समारोह आयोजित किया गया। महाबोधि महाविहार में थाईलैंड, श्रीलंका, म्यांमार, वियतनाम और कंबोडिया समेत कई देशों के हजारों श्रद्धालु और भिक्षु शामिल हुए। इस दौरान भिक्षुओं को नए चीवर और जरूरी सामग्री दान की गई। और पढ़ें09:59 PM, 20-Nov-2026
नीतीश सेतु: पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नीतीश सेतु का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले शुक्रवार रात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और आम लोगों की सुविधा को लेकर जरूरी निर्देश दिए। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हाजीपुर से राजापाकर तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।और पढ़ें
09:51 PM, 20-Nov-2026
नीट धांधली: बायोमीट्रिक हेराफेरी करने वाला आरोपी संतोष कुमार गिरफ्तार
बिहार में नीट यूजी धांधली मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी परीक्षा केंद्र पर बायोमीट्रिक कर्मी के रूप में तैनात था। उस पर फर्जी परीक्षार्थियों को मूल अभ्यर्थियों की जगह बैठाने के लिए फिंगरप्रिंट सत्यापन में हेराफेरी करने का आरोप है। गिरोह एक अभ्यर्थी से 12 से 30 लाख रुपये तक वसूलता था। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:42 PM, 20-Nov-2026
बिहार: विधान परिषद में अब आयोगों के माध्यम से होंगी भर्तियां, गड़बड़ियों से मिला सबक
बिहार विधान परिषद सचिवालय में समूह ख, समूह ग और सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया बदलने की तैयारी है। कार्यकारी सभापति प्रो. डॉ. रामबचन राय ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने पर बहाली निजी एजेंसियों के बजाय सरकारी चयन आयोगों और अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से कराई जाएगी। और पढ़ें09:10 PM, 20-Nov-2026
बिहार: घर के पास खेलते-खेलते नहर में गिरा ढाई साल का मासूम, डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम
मुंगेर के हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र के रानी सागर गांव में नहर में डूबने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। खेलने के दौरान बच्चा घर के पास नहर में गिर गया था। काफी खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हुआ। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।और पढ़ें
08:44 PM, 20-Nov-2026
नीतीश सेतु: राघोपुर को मिलेगी आजादी के बाद की सबसे बड़ी सौगात, पीपा पुल-नाव का झंझट होगा खत्म
वैशाली के राघोपुर को पटना से जोड़ने वाले नीतीश सेतु का उद्घाटन कल होगा। पुल शुरू होने से दियारा क्षेत्र के लाखों लोगों को नाव और पीपा पुल की निर्भरता से राहत मिलने की उम्मीद है। मरीजों, छात्रों, किसानों और कारोबारियों के लिए आवागमन आसान हो सकेगा।और पढ़ें
07:55 PM, 20-Nov-2026
बिहार: तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचकर भावुक हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, मां की प्रतिमा को किया नमन
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य गोपालगंज के दौरे पर पहुंचे। परिवार ने थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचा। यहां लालू यादव ने अपनी मां मरछिया देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, भाभी कुंती देवी से मुलाकात के दौरान वह भावुक हो गए। रोहिणी आचार्य ने ननिहाल सेलार कला में बच्चियों को शिक्षा का महत्व बताया।और पढ़ें
