Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 17 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:39 PM, 17-Nov-2026

बिहार: कूच बिहार ट्रॉफी 2026-27 के लिए चयन ट्रायल 18 नवंबर से, बीसीए ने किया एलान

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कूच बिहार ट्रॉफी (पुरुष अंडर-19) सत्र 2026-27 के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 18 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में किया जाएगा। और पढ़ें
09:38 PM, 17-Nov-2026

बिहार: एड एजेंसी संचालक के घर 25 लाख की चोरी, बाउंड्री फांदकर घुसे थे चोर; छठ मनाने गया था परिवार

मुजफ्फरपुर के दीघरा गांव स्थित सोसायटी में चोरों ने एड एजेंसी संचालक प्रतीक कुमार के बंद घर से 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। सीसीटीवी में तीन-चार संदिग्ध दिखे हैं। पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से जांच कर रही है।

और पढ़ें
विज्ञापन
08:59 PM, 17-Nov-2026

बिहार: पीड़ित का मोबाइल छीना गया, थाने में दर्ज हुआ गुमशुदगी का केस; थानाध्यक्ष पर गिरी गाज

पूर्णिया में मोबाइल छिनतई की घटना को गुमशुदगी का सनहा दर्ज करने और पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप में मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण निलंबित कर दिए गए हैं। कुमार गौतम को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

और पढ़ें
08:55 PM, 17-Nov-2026

बिहार: मुकेश सहनी पर भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा मामला

दरभंगा में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पर भाजपा नेता संतोष यादव को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। संतोष ने तिलकेश्वर थाने में आवेदन और ऑडियो क्लिप सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

और पढ़ें
08:07 PM, 17-Nov-2026

बिहार: पटना में मोमो कैफे पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 22 किलो सड़ा चिकन मिला, 21 लीटर जला तेल भी नष्ट

पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने मोमो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। द मोमोज कैफे से 22 किलो सड़ा चिकन और वाउ मोमो से 21 लीटर जला तेल नष्ट किया गया। सिटी मोमो सेंटर में निर्माण और बिक्री पर रोक लगाई गई।

और पढ़ें
07:10 PM, 17-Nov-2026

बिहार: बेंगलुरु टेक समिट में बिहार के छह स्टार्टअप दिखा रहे दम, एआई से ड्रोन तकनीक तक नवाचारों का प्रदर्शन

बिहार के छह स्टार्टअप बेंगलुरु टेक समिट 2026 में अपने तकनीकी नवाचारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्योग विभाग की इस पहल का उद्देश्य निवेश आकर्षित करना, स्टार्टअप इकोसिस्टम मजबूत बनाना और उद्यमों को राष्ट्रीय व वैश्विक पहचान दिलाना है।

 

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:45 PM, 17-Nov-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, चार लाख नकद और 20 लाख के जेवर लेकर फरार

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद घर से चार लाख रुपये नकद और करीब 20 लाख के आभूषण चुरा लिए। छठ पूजा के बाद लौटे व्यवसायी को घटना की जानकारी हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 

और पढ़ें
06:43 PM, 17-Nov-2026

लग्न मुहूर्त: कब है देवोत्थान एकादशी? मांगलिक कार्यों के लिए बिहार में शुभ तिथियां जानें

Bihar News: शादी-ब्याह और बाकी शुभ लग्न के मामले में बिहार का पंचांग थोड़ा अलग है। इस साल देवोत्थान एकादशी कब है और शुभ तिथियां क्या हैं, जानें इस खबर में।इसको लेकर के प्रभात मिश्र ने बताया कि इस वर्ष कुल 13 लग्न है और पढ़ें
06:39 PM, 17-Nov-2026

जदयू ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल: श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश की कमान, किन्हें-क्या जिम्मेदारी मिली जानिए?

बिहार की सियासत से लेकर दूसरे राज्यों तक जदयू ने संगठन में नई जान फूंकने की तैयारी कर ली है। पार्टी ने कई अनुभवी चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी देकर अपना सियासी नेटवर्क मजबूत करने का दांव चला है। इस बदलाव में किन नेताओं को मिला अहम पद और किसकी भूमिका बदली, इस खबर में जानिए सबकुछ... और पढ़ें
06:37 PM, 17-Nov-2026

बिहार: बक्सर में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

बक्सर के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई अमित शर्मा (33) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी चंदन शर्मा फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed