Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC ESE 2027 Prelims Time Table Released: Check Exam Date, Shift Timings and Paper Pattern

यूपीएससी: इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी, जनवरी में होगी; नोट करें तारीख और समय

Tue, 10 Nov 2026 04:38 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 10 Nov 2026 04:38 PM IST
सार

इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा चार शाखाओं के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण भी शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा में दो अनिवार्य पेपर होंगे। पहला पेपर सुबह और दूसरा पेपर दोपहर की पाली में होगा।
 

विज्ञापन
UPSC ESE 2027 Prelims Time Table Released: Check Exam Date, Shift Timings and Paper Pattern
UPSC ESE 2027 - फोटो : AI Generated

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 का विस्तृत टाइम-टेबल जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 31 जनवरी 2027 (रविवार) को आयोजित होगी। इसमें दो अनिवार्य पेपर होंगे। पहला पेपर सुबह और दूसरा पेपर दोपहर की पाली में होगा।

विज्ञापन

किस टाइम होगी प्रारंभिक परीक्षा?

जनरल स्टडीज एंड इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड (पेपर-I) सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा। इसकी अवधि दो घंटे और कुल अंक 200 हैं।

विज्ञापन

इंजीनियरिंग डिसिप्लिन-स्पेसिफिक पेपर (पेपर-II) दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसकी अवधि तीन घंटे और कुल अंक 300 हैं।

किस इंजीनियरिंग शाखा के लिए कौन-सा पेपर होगा?

यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा चार इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए आयोजित की जाती है। इनमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
पेपर विषय समय अंक
पेपर-I जनरल स्टडीज एंड इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड सुबह 9:30 से 11:30 बजे 200
पेपर-II संबंधित इंजीनियरिंग शाखा दोपहर 2 से शाम 5 बजे 300
 

ब्रांच कोड इस प्रकार हैं:

 
इंजीनियरिंग शाखा पेपर-I कोड पेपर-II कोड
सिविल इंजीनियरिंग 01 11
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 01 21
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 01 31
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन 01 41
 

यूपीएससी ईएसई 2027 का शेड्यूल पहले कब जारी हुआ था?

यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 16 सितंबर 2026 को जारी किया था। आधिकारिक अधिसूचना में प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 31 जनवरी 2027 और मुख्य परीक्षा की तारीख 18 जून 2027 बताई गई थी। आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हुई थी। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे तक थी। आयोग के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए गए थे।

कितने चरणों में होती है इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा?

यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है।

  1. प्रारंभिक परीक्षा (स्टेज-I): इसमें दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होते हैं। पेपर-I जनरल स्टडीज और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड का होता है, जबकि पेपर-II अभ्यर्थी की चुनी हुई इंजीनियरिंग शाखा से संबंधित होता है। दोनों पेपर कुल 500 अंकों के होते हैं।
  2. मुख्य परीक्षा (स्टेज-II): इसमें संबंधित इंजीनियरिंग विषय के दो पारंपरिक प्रकार के प्रश्नपत्र होते हैं। प्रत्येक पेपर 300 अंकों का होता है। इस चरण के कुल अंक 600 हैं।
  3. व्यक्तित्व परीक्षण (स्टेज-III): मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाता है। यह चरण 200 अंकों का होता है।

तीनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।

प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का नियम

प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। गलत उत्तर देने पर संबंधित प्रश्न के निर्धारित अंकों में से एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया जाता है, तो उस पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। एक प्रश्न के लिए एक से अधिक विकल्प चुनने पर भी उत्तर गलत माना जाएगा और नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed