{"_id":"0ff548eff0212d4b2a0e2a633c95099d","slug":"two-terrorist-killed-in-encounter-at-pulwama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: पुलवामा में एनकाउंटर, दो आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: पुलवामा में एनकाउंटर, दो आतंकी ढेर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 27 Jan 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में कश्मीर के पुलवामा में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। सेना को इलाके दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलवामा के हंदोड़ा में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों में एक घंटे तक मुठभेड़ चली। एक घंटा चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया है। दोनों आतंकी लश्कर से जुड़े बताए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों आतंकी पुलवामा के स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की भी खबर है। यह आतंकी गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमला करने को तैयार बैठे थे लेकिन भारी सुरक्षा के कारण वह किसी साजिश को अंजाम नहीं दे पाए।
विज्ञापन