गणतंत्र दिवस: भारत ने पाक को खिलाई मिठाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां सीमा पर हलकी फुलकी फायरिंग की खबरें आती रहीं। वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटीं।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि सेना की 12 इंफेंट्री ब्रिगेड के एक दल ने उरी सेक्टर में कमान चौकी पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को मिठाइयां बांटीं।
उन्होंने कहा कि कश्मीर के तंगधार सेक्टर के टीटवाल तथा जम्मू क्षेत्र के पुंछ सेक्टर में चक्कन दा बाग में पाकिस्तानी सैनिकों को मिठाइयां बांटी गईं।
जनवरी माह में पाकिस्तान ने लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है, इसके बाद भी भारत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पाकिस्तान को मिठाई खिलाई।
बता दें कि इससे पहले बीते साल ईद और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीमा पर गोलीबार के चलते मिठाई का आदान प्रदान नहीं किया गया था।
जम्मू में गणतंत्र दिवस मनाया गया
वहीं दूसरी तरफ जम्मू में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। रियासत में राजनीतिक गतिरोध के चलते सरकार न बन पाने के कारण गणतंत्र दिवस की परेड की सलामी राज्यपाल एनएन वोहरा ने ली। परंपरागत परेड के साथ ही स्कूली छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
मार्च पास्ट में जेकेएपी, जेकेपी, सीआरपीएफ, आईआरपी, एग्जेलरी पुलिस, दमकल और आपात सेवाओं, जेएंडके फारेस्ट प्रोटक्शन फोर्स, एनसीसी कैडेट, स्कूल और अन्य ने शानदार प्रदर्शन किया।