{"_id":"9df9090fc666d100d2a534f0bd45f607","slug":"bjp-announces-two-candidates-for-rajya-sabha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"RS: भाजपा ने शमशेर और चंद्र मोहन को मैदान में उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RS: भाजपा ने शमशेर और चंद्र मोहन को मैदान में उतारा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 27 Jan 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी के बाद भाजपा ने भी राज्यसभा सीटों के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने भी चुनाव में दो ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। भाजपा ने शमशेर सिंह और चंद्र मोहन शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
इससे पहले पीडीपी ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के राज्यसभा के उम्मीदवार नजीर अहमद लावे और फ्याज अहमद मीर के नाम घोषित किए थे। पीडीपी के दोनों उम्मीदवार आज 27 जनवरी को नामांकन भर सकते हैं। जानकारी के अनुसार राज्यसभा की सीटों के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 28 जनवरी तक की है।
विज्ञापन
अभी तक कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की गई है। दोनों ही पार्टियों के पास राज्यसभा सीट के लिए सीटें नहीं हैं लेकिन नेकां और कांग्रेस मिलकर एक राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित कर सकती हैं। कांग्रेस और नेकां का चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारना तय नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में पूरी संभावना है कि मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी और राज्यसभा की दो-दो सीटों पर भाजपा और पीडीपी उम्मीदवारों की जीत निर्विरोध ही हो जाएगी। राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। 29 जनवरी को नामांकनों की जांच होगी और 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।