फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No one can turn Banaskantha potatoes into gold PM Modi takes dig at Rahul Gandhi gift 14000 crore to Gujarat

'आपके आलू का कोई सोना नहीं बना सकता': पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, गुजरात को दी 14000 करोड़ की सौगात

Fri, 30 Oct 2026 02:43 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, अहमदाबाद
एएनआई, अहमदाबाद Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 30 Oct 2026 02:43 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के एक पुराने बयान को लेकर उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पहले की सरकार सिर्फ और सिर्फ किसानों के साथ धोखा करती थीं।

विज्ञापन
No one can turn Banaskantha potatoes into gold PM Modi takes dig at Rahul Gandhi gift 14000 crore to Gujarat
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के दो दिन के दौरे पर पहुंचे। अपने दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से राज्य को 14000 हजार करोड़ की सौगात दी। विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और विपक्ष पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेता प्रतिपक्ष आलू से सोना बनाने वाले बयान पर चुटकी ली और कहा कि अब कोई ऐसा नहीं कर सकता। 

विज्ञापन


'कोई नहीं कह सकता कि वह आलू को सोने में बदल सकता है'
प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बनासकांठा के आलू दुनिया भर में मशहूर हैं। और कोई भी बनासकांठा के किसी व्यक्ति के पास आकर यह दावा करने की हिम्मत नहीं करेगा कि वह आलू को सोने में बदल सकता है। क्योंकि वे खुद ही ऐसा कर रहे हैं! यहां हमारे पास 'बनास डेयरी' जैसा एक सहकारी ब्रांड है, जो सहकारी आंदोलन को न केवल यहां, बल्कि काशी सहित देश के अन्य हिस्सों में भी आगे बढ़ा रहा है। मैं बनास डेयरी का विशेष रूप से आभारी हूं क्योंकि मेरी काशी को भी आपके अनुभव और आपकी सेवाओं से लाभ मिल रहा है। 
विज्ञापन


12 क्लस्टरों से बागवानी को मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री ने फल और सब्जियां उगाने वाले किसानों के लिए क्लस्टर विकास कार्यक्रम का भी जिक्र किया। इसके तहत टमाटर, आलू, मिर्च, अंगूर, केला, प्याज, संतरा, अनार और कोको जैसी फसलों के लिए 12 क्लस्टरों को मंजूरी दी गई है। इस योजना का मकसद किसानों को खेती के आधुनिक तरीके अपनाने और उत्पादन बढ़ाने में मदद करना है। इसके तहत किसान नए बाग लगा सकेंगे और पुराने बागों को भी दोबारा बेहतर बना सकेंगे। परियोजना के लिए सब्सिडी देने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर गुजरात के आलू किसानों को भी होगा लाभ
मोदी ने बताया कि उत्तर गुजरात के लिए दो क्लस्टर मंजूर किए गए हैं। इनका सीधा फायदा बनासकांठा और साबरकांठा के आलू किसानों को मिलने की उम्मीद है। इससे किसानों को उत्पादन के साथ-साथ खेती से जुड़े दूसरे कामों में भी मदद मिलेगी। बेहतर सुविधाएं मिलने पर किसान अपनी फसल की गुणवत्ता सुधार सकेंगे और बाजार की जरूरत के हिसाब से उत्पादन कर पाएंगे।


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का गुजरात दौरा: प्रधानमंत्री ने राहुल पर कसा तंज, कहा- अब आलू से सोना नहीं फ्रेंच फ्राइज बन रहा

बनास डेयरी के सहकारी मॉडल की भी तारीफ
प्रधानमंत्री ने बनास डेयरी की तारीफ करते हुए कहा कि उसने सहकारी आंदोलन को गुजरात से बाहर भी आगे बढ़ाया है। काशी सहित देश के दूसरे हिस्सों को भी इसके अनुभव और सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों और पशुपालकों को साथ लेकर चलने वाला यह मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मददगार है। मोदी ने कहा कि गुजरात का विकास देश के विकास में योगदान देता है और लोगों की सेवा ही राष्ट्र की सेवा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed