Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai terror attack eyewitness recalls firing 18 years later

मुंबई हमला: '18 साल हो गए, आज भी सो नहीं पाता', चश्मदीद ने सुनाई आपबीती; क्या हुआ था उस दिन?

Thu, 26 Nov 2026 07:36 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 26 Nov 2026 07:36 AM IST
सार

मुंबई आतंकी हमले के 18 साल बाद भी चश्मदीद छोटू चायवाला उस खौफनाक मंजर को भुला नहीं पाया है। आखिर उस दिन उसके सामने क्या हुआ था? उन्होंने क्या बताया? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
mumbai terror attack eyewitness recalls firing 18 years later
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमलों को 18 साल हो गए हैं। इस हमले के चश्मदीद मोहम्मद तौफीक शेख ने उस दिन की आपबीती सुनाई। उन्हें 'छोटू चायवाला' के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, '18 साल हो गए हैं। लेकिन मैं आज भी सो नहीं पाता हूं। मुझे पता नहीं था कि कसाब कब आया था। मैं कुछ चाय के पैसे लेने गया था। वहां बहुत बड़ी भीड़ थी। अधिकारियों ने मुझसे कहा- बाहर रुको। बाद में वापस आना, बच्चे। इसलिए मैं बाहर खड़ा हो गया'। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया, 'अचानक एक आवाज आई। ऐसी, जैसे दिवाली पर पटाखे फूट रहे हों। उस समय भारत और इंग्लैंड के बीच मैच चल रहा था। इसलिए मुझे लगा कि भारत जीत गया है। लेकिन फिर मैंने आसपास देखा। वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं था। कोई भी नजर नहीं आ रहा था। बस भगदड़ मची थी'। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 26/11 मुंबई हमला: समुद्र के रास्ते आए थे आतंकी, 60 घंटे तक दहशत में रही मायानगरी; छह ग्राफिक्स में खास बातें

उन्होंने कहा, 'मैं चिल्लाने लगा- भागो, बम फट गया है। मैं अंदर गया। मैंने गेट बंद कर दिया और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी'। छोटू चायवाला ने बताया, 'उसी समय कोई अंदर आया। मुझे लगा कि वह कमांडो है। लेकिन उसने मुझे पंजाबी में गाली दी। फिर वह छह कदम पीछे हटा और तीन गोलियां चलाईं'।
 

उन्होंने कहा,  'एक गोली मेज पर लगी। दूसरी से कांच टूट गया। तीसरी गोली टकराकर दूसरी दिशा में चली गई'। उन्होंने बताया,  मैंने अपने परिवार को फोन किया और कहा, 'अब मेरा अंत है...'। 

दो साल का बच्चा अब 20 साल का हो गया
मुंबई में 2008 के आतंकी हमले में बचा इस्राइली बच्चा मोशे होल्ट्जबर्ग अब 20 साल का हो गया है। उसे दुनिया 'बेबी मोशे' के नाम से जानती है। इस हमले में उसके माता-पिता की जान चली गई थी। अब मोशे न्यूयॉर्क में रब्बी बनने की धार्मिक पढ़ाई कर रहा है। उसकी इच्छा अपने पिता की तरह रब्बी बनने की है।

नरीमन हाउस की जिम्मेदारी संभाल रहे रब्बी इस्राइल कोजलोव्स्की ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह पहले न्यूयॉर्क में रब्बियों के एक सम्मेलन में उनकी मोशे से मुलाकात हुई थी।

नरीमन हाउस उन जगहों में शामिल था, जिन्हें पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने 26 नवंबर, 2008 को निशाना बनाया था।

कोजलोव्स्की ने बताया कि इस सम्मेलन में दुनियाभर के 4,000 से 5,000 रब्बी शामिल हुए थे। मोशे भी वहां मौजूद था। उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर एक तस्वीर दिखाई। इसमें मोशे पारंपरिक कपड़ों में दूसरे रब्बियों के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।

रब्बी यहूदी धर्म का आध्यात्मिक गुरु होता है। वह धार्मिक शिक्षा देता है। साथ ही, धार्मिक कानूनों का जानकार भी होता है।

तस्वीर में कभी दो साल का रहा 'बेबी मोशे' अब 20 साल के युवक के रूप में दिखाई दे रहा है। हमले के बाद उसका फूट-फूटकर रोने का वीडियो दुनियाभर में चर्चा का विषय बना था। इस वीडियो ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया था।

कोजलोव्स्की ने बुधवार को बताया, 'वह इस समय न्यूयॉर्क में रब्बी बनने की पढ़ाई कर रहा है। वह रब्बी बनना चाहता है। उम्मीद है कि वह भारत लौटेगा। हमारी यही आशा है'।

 
मोशे के पिता रब्बी गेब्रियल होल्ट्जबर्ग और मां रिवका होल्ट्जबर्ग की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। आतंकी उस चाबाद हाउस में घुस गए थे, जो यहां यहूदी समुदाय का केंद्र था। मोशे की देखभाल करने वाली महिला सैंड्रा सैमुअल ने उसे इमारत से बाहर निकाला था। इसके बाद वह उसे लेकर वहां से भाग गई थीं।

बाद में मोशे अपने दादा-दादी के साथ रहने के लिए इस्राइल चला गया था। उसने आखिरी बार 2018 में नरीमन हाउस का दौरा किया था। उस समय वह इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ यहां आया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed