फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fire at a company Gujarat employees jump from second floor save their lives—one dies, another is injured.

गुजरात की कंपनी में आग से अफरा-तफरी: जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदे कर्मचारी, एक की मौत और दूसरा घायल

Tue, 03 Nov 2026 12:32 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 03 Nov 2026 12:32 PM IST
सार

अहमदाबाद के थलतेज इलाके में सोमवार रात एक कॉर्पोरेट बिल्डिंग के ऑफिस में आग लग गई। जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदने पर एक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। दमकलकर्मियों ने छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

विज्ञापन
fire at a company Gujarat employees jump from second floor save their lives—one dies, another is injured.
आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में आग से बचने के लिए अपने ऑफिस की दूसरी मंजिल की खिड़की से कूदने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया? 
बोडकदेव पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर संदीप खंभाला ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे थलतेज इलाके में स्थित चार मंजिला 'मैग्नेट कॉर्पोरेट पार्क' बिल्डिंग के एक ऑफिस में आग लग गई। अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर लगी और बाद में पहली मंजिल तक फैल गई। घटना के समय, दूसरी मंजिल वाले ऑफिस को छोड़कर बिल्डिंग के बाकी ज्यादातर ऑफिस बंद थे।
विज्ञापन


कितने लोग सुरक्षित निकले?
खंभाला ने बताया कि 23 वर्षीय रचित पटेल की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कूदने के बाद लगी चोटों के कारण मौत हो गई। एक अन्य युवक, जो घबराहट में बिल्डिंग से कूद गया था, घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है। खड़िया ने बताया कि दमकलकर्मियों ने सीढ़ी का इस्तेमाल करके ऑफिस में काम कर रहे छह अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस वजह से लगी आग?
ऑफिस में काम कर रहे कई अन्य लोग खुद ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में कामयाब रहे। अधिकारियों ने बताया कि आग के बाद धुएं की वजह से उनमें से कुछ लोग प्रभावित हुए। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिससे ऑफिस का सामान और फर्नीचर जलकर खराब हो गए।

खंभाला ने बताया कि मृतक पटेल राजकोट का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed