फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fadnavis, Gadkari to lead 'Save Democracy, Remove Anarchy' march in Nagpur on Nov 5

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली: नागपुर में जुटेंगे 20 हजार लोग, फडणवीस-गडकरी करेंगे नेतृत्व; क्या है मकसद?

Sun, 01 Nov 2026 06:53 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नागपुर।
पीटीआई, नागपुर। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Nov 2026 06:53 PM IST
सार

महाराष्ट्र में विपक्ष के कथित भ्रामक प्रचार का जवाब देने के लिए भाजपा नागपुर में चार दिवसीय अभियान चलाएगी। पांच नवंबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 15 से 20 हजार लोगों के साथ मार्च निकालेंगे। इस अभियान के जरिये पार्टी किन मुद्दों पर जनता को संदेश देना चाहती है? पढ़िए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Fadnavis, Gadkari to lead 'Save Democracy, Remove Anarchy' march in Nagpur on Nov 5
देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पांच नवंबर को नागपुर में एक रैली का नेतृत्व करेंगे। इसका नाम 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रखा गया है। यह रैली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देशव्यापी अभियान के समापन के अवसर पर निकाली जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा ने यह अभियान विपक्षी दलों के कथित भ्रामक प्रचार का जवाब देने के लिए शुरू किया है। पार्टी का कहना है कि विपक्षी दल लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


कहां से कहां तक निकलेगी रैली?
पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि यह मार्च यशवंत स्टेडियम से संविधान चौक तक निकाला जाएगा। इसमें 15 हजार से 20 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सूखा: सोलापुर और धाराशिव जाएंगे शरद पवार, किसानों से मिलेंगे; क्या है अगले दो दिन का कार्यक्रम?


उन्होंने कहा कि 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान के तहत नागपुर में 2 से 5 नवंबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

किन मुद्दों पर होंगे कार्यक्रम?
भाजपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इन कार्यक्रमों में चुनावी निष्पक्षता पर ध्यान दिया जाएगा। पात्र नागरिकों के मतदान के अधिकार पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा, लोकतांत्रिक और सांविधानिक संस्थाओं में जनता का भरोसा मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

बावनकुले ने बताया कि चार दिनों के कार्यक्रम में छात्रों, युवाओं, सोशल मीडिया से जुड़े लोगों, बुद्धिजीवियों और आम जनता को लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। उन्होंने इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed