फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CEC Gyanesh Kr India Bloc Ramlila Maidan Rally Rahul, Kharge, Tejashwi and Other Leaders Speech Hindi update

रामलीला मैदान: राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार को भेजेंगे जेल, खरगे ने कहा- मोदी को हटाएंगे; अखिलेश का शाह पर तंज

Sun, 01 Nov 2026 03:49 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 01 Nov 2026 03:49 PM IST
सार

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में खरगे, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। ममता ने एसआईआर को लेकर गंभीर आरोप लगाए। विपक्ष की रैली में किसने क्या कहा पढ़िए....

विज्ञापन
CEC Gyanesh Kr India Bloc Ramlila Maidan Rally Rahul, Kharge, Tejashwi and Other Leaders Speech Hindi update
विपक्ष की रैली - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के दौरान विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकतंत्र को कमजोर करने और विपक्ष को डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। वहीं, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने एसआईआर और मतगणना को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने भी कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाया। विपक्ष की रैली में किसने क्या कहा पढ़िए....

विज्ञापन
Trending Videos

CEC Gyanesh Kr India Bloc Ramlila Maidan Rally Rahul, Kharge, Tejashwi and Other Leaders Speech Hindi update
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : Amar Ujala Graphics

खरगे बोले- मोदी को हटाएंगे, तभी बचेगा लोकतंत्र
रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में 'चोरी सरकारें' हैं। भाजपा को सत्ता से बेदखल किए बिना हम चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी हमें डराने के लिए ईडी जैसी सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं क्योंकि हम सभी जानते हैं कि कैसे लड़ना है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- पीएम मोदी हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं, वह लोगों के वोट छीनने की कोशिश कर रहे हैं। रामलीला मैदान की रैली में कहा मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- अगर मोदी जाएंगे तो ही लोकतंत्र बच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CEC Gyanesh Kr India Bloc Ramlila Maidan Rally Rahul, Kharge, Tejashwi and Other Leaders Speech Hindi update
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा
राहुल ने कहा कि मैं स्टेज से कहना चाहता हूं। मैं जो कहता हूं वो होता है न। मैंने कोविड-19 के बारे में बोला, सच हुआ। मैं आपको स्टेज से कह रहा हूं कि ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा। ज्ञानेश कुमार हिंदुस्तान में जेल जाएगा। और अगर यह आम चोरी नहीं है कि किसी ने दुकान से थोड़ी सी छोटी चोरी कर ली। उसके लिए जेल होती है। इन्होंने नॉर्मल चोरी नहीं की है। यह हिंदुस्तान के हर नागरिक के आवाज की चोरी है। इसको कानूनी गलियारों में रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस कहते हैं। इसे देशद्रोही कहते हैं, इसे ट्रीजन कहते हैं और ज्ञानेश कुमार के बिना न नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनता, न अमित शाह गृह मंत्री बनता। आरएसएस इस देश की सारी संस्थाओं को कैप्चर कर लिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सीबीआई, ईडी, न्यायपालिका, नौकरशाही, पुलिस सारी की सारी संस्थाएं, जो आपकी हैं, वह नरेंद्र मोदी, अमित शाह, आरएसएस की नहीं, युवाओं की संस्थाएं हैं। वह इन्होंने कैप्चर कर रखी हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

CEC Gyanesh Kr India Bloc Ramlila Maidan Rally Rahul, Kharge, Tejashwi and Other Leaders Speech Hindi update
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
अखिलेश यादव बोले- यूपी में हिंदुओं के 1.27 करोड़ वोट काटे गए
समाजवादी पार्टी के सांसद और अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ''जबसे यह तय हुआ है कि रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन एकजुट होकर उन तमाम लोगों को जिन लोगों ने लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है, उनके खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। तबसे सामने आ रहा है कि जनता हमारे साथ जुटना चाहती है। अगर मैं यह कहूं कि एक करोड़ 27 लाख वोट कटे हैं, उसका गणित हम लगा दें 403 विधानसभाओं का तो हर विधानसभा में वोट कम हुए हैं।  जो लोग तय कर के आए हैं कि अंगद का पैर है, वे जानते हैं कि जमीन ही नहीं बची है तो पैर कहां रखोगे। जो लोग दावा करते थे कि डबल इंजन की सरकार है, उन्हें काशी की जनता ने जवाब दिया है। वे एक बार एक हार से संतुष्ट नहीं थे।'' पढ़ें पूरी खबर...

CEC Gyanesh Kr India Bloc Ramlila Maidan Rally Rahul, Kharge, Tejashwi and Other Leaders Speech Hindi update
तेजस्वी यादव - फोटो : Amar Ujala Graphics
तेजस्वी यादव बोले- बिहार से शुरू हुई वोट चोरी
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी रैली में वोट चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी की शुरुआत बिहार से हुई थी। तेजस्वी ने सरकार पर निशाना साधते हुए उसे 'दो नंबरी' बताया। तेजस्वी के बयान से साफ रहा कि विपक्षी गठबंधन मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को राजनीतिक बहस के केंद्र में रखना चाहता है।

ममता बनर्जी बोलीं- ईवीएम लूटा, लोकतंत्र लूटा, संविधान लूटा
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने रामलीला मैदान से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा। ममता ने कहा "हम हारे नहीं, हराए गए हैं।" उन्होंने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर आरोप लगाया कि राज्य इसके कारण प्रभावित हुआ है।


ममता ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतगणना को हाईजैक करने का आरोप भी लगाया और उन्हें पद से हटाने की मांग की। ममता बनर्जी ने दावा किया कि एसआईआर की प्रक्रिया भाजपा की मदद करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर के लिए जुटाए गए धन को लेकर भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed