फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates pensioners Digital certificate campaign RBI Fores SEBI BSE NSE Stocks Gold Silver crude news

बिजनेस अपडेट्स: पेंशनरों के लिए डिजिटल प्रमाणपत्र अभियान कल से, चेहरे की पहचान से सत्यापन की सुविधा पर जोर

Sat, 31 Oct 2026 05:22 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 31 Oct 2026 05:22 AM IST
विज्ञापन
Business Updates pensioners Digital certificate campaign RBI Fores SEBI BSE NSE Stocks Gold Silver crude news
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्र सरकार एक नवंबर से देश के 2,000 शहरों और जिलों में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान शुरू करेगी। यह 30 नवंबर तक चलेगा। पेंशन पाने वाले अब ‘जीवन प्रमाण’ सेवा के जरिये डिजिटल प्रमाणपत्र बनवा सकेंगे। इसके लिए चेहरे की पहचान से सत्यापन की सुविधा पर जोर रहेगा। यह सुविधा एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर है। 
विज्ञापन


एलआईसी की बड़ी पहल: सबरीमला तीर्थयात्रियों को मिलेगा 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर, डीटीबी उठाएगा पूरा खर्च
सबरीमला तीर्थयात्रा सीजन (17 नवंबर) से पहले त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (डीटीबी) ने श्रद्धालुओं के लिए 2 लाख रुपये के जीवन बीमा कवर की घोषणा की है। पहली बार शुरू की जा रही इस योजना को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के सहयोग से लागू किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष के जयकुमार के मुताबिक, बीमा का पूरा प्रीमियम बोर्ड अपने कल्याण कोष से भरेगा। इस पर करीब 1 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वर्चुअल कतार बुकिंग के दौरान ही श्रद्धालुओं से नॉमिनी का नाम और तीर्थयात्री के साथ उसका रिश्ता पूछा जाएगा। उन्होंने बताया कि अरवना प्रसाद की भी कमी नहीं होगी। क्योंकि रोजाना 2 लाख टिन तैयार हो रहे हैं। 3 या 4 नवंबर से नई उत्पादन इकाई शुरू होने से क्षमता बढ़ेगी। बोर्ड का मंडल सीजन के लिए 50-60 लाख टिन का बफर भंडार तैयार करने का लक्ष्य है। तीर्थयात्रियों की मदद के लिए निलक्कल और पंपा में रिसेप्शन डेस्क बनेंगे। मरम्मत कार्य 10 नवंबर तक पूरा करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की तैयारी भी जारी है। डिजिटल परियोजना पर भी बोर्ड निगरानी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed