Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   8 November 2026 Major event 2026

आज के दिन: देश-दुनिया में दीपावली, सीएम योगी जाएंगे अयोध्या; सरहद पर जवानों संग दिवाली मनाएंगे रक्षा मंत्री

Sun, 08 Nov 2026 04:15 AM IST
अमन तिवारी जगदीश त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार
जगदीश त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 08 Nov 2026 04:15 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार, आठ नवंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
8 November 2026 Major event 2026
आज के दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज आठ नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज दीपावली का त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर रौशनी का पर्व दिवाली मनाई जाती है। दिवाली पर घरों को दीपक की रौशनी और फूलों से सजाया जाता है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर हैं। आज वे हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर हैं। वे राम की पैड़ी पर आयोजित भव्य दीपोत्सव में शामिल होने के बाद आज दीपावली के दिन वे हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे रामघाट हाल्ट के पास निषाद बस्ती में दीपावली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अशोक सिंघल वार्ड जाएंगे, जहां वे दिगंबर अखाड़ा, बड़ा भक्तमाल और मणिराम दास छावनी में संतों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

देश-विदेश में आज मनाई जा रही है दिवाली
आज दीपावली का त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर रौशनी का पर्व दिवाली मनाई जाती है। दिवाली पर घरों को दीपक की रौशनी और फूलों से सजाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और जिस घर में साफ-सफाई, सजावट और रौशनी होती है वहीं पर मां लक्ष्मी अंश रूप में वास करती हैं।  पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का फ्रांस दौरा
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आठ से 10 नवंबर 2026 तक फ्रांस की राजधानी पेरिस के दौरे पर रहेंगे, जहां वे जी7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जी7 देशों के समकक्षों के साथ चर्चा कर अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाना है। नौ और 10 नवंबर को होने वाली इस बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संकट, ऊर्जा सुरक्षा, यूक्रेन को सहायता, समुद्री सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे वैश्विक मुद्दों पर मंथन होने की संभावना है।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री सैनिकों संग मनाएंगे दिवाली उत्सव
दीपावली की पूर्व संध्या सात नवंबर को दार्जिलग के बागडोगरा एयरफील्ड और सुकना में भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात व संवाद करने के बाद, रक्षा मंत्री दीपावली के अवसर पर आज नवंबर सिक्किम स्थित शेरथांग युद्ध स्मारक पहुंचेंगे, जहां वे देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा इस सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सैनिकों से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देंगे।

आज ही के दिन चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था चंद्रयान-1
भारत ने आज के ही दिन आठ नवंबर 2008 को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा था, जब देश का पहला चंद्र मिशन 'चंद्रयान-1' सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा 22 अक्टूबर 2008 को प्रक्षेपित किए गए इस महत्वाकांक्षी मिशन ने चंद्र कक्षा में पहुंचते ही उसकी सतह का गहन अध्ययन शुरू कर दिया था। चंद्रयान-1 की सबसे बड़ी उपलब्धि चंद्रमा पर जल के अणुओं की खोज थी, जिसने चंद्रमा को पूरी तरह शुष्क और बंजर मानने वाली सदियों पुरानी वैश्विक वैज्ञानिक धारणा को हमेशा के लिए बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed