Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 November 2026 Major event 2026

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी का कर्नाटक दौरा, छठ महापर्व की शुरुआत; भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे

Fri, 13 Nov 2026 06:25 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 13 Nov 2026 06:25 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 13 नवंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
13 November 2026 Major event 2026
आज के दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज 13 नवंबर, 2026 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। आज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। यात्रा के पहले चरण में आज वे पीएम कर्नाटक जाएंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। वहीं, आज से ही लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ की भी शुरुआत हो रही है। इसमें 13 नवंबर को नहाय-खाय और 14 नवंबर को खरना पूजा के बाद 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य की आराधना की जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 नवंबर को कर्नाटक के दौरे पर, बंगलूरू व मैसूरु में करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 नवंबर को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सुबह लगभग 10:45 बजे बंगलूरू स्थित प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे और इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 12:45 बजे प्रधानमंत्री तवरेकेरे से आईआईएम बंगलूरू मेट्रो स्टेशन तक नई मेट्रो लाइन को हरी झंडी दिखाएंगे और उसमें यात्रा भी करेंगे। दोपहर लगभग 1:15 बजे वे बंगलूरू में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे तथा उन्हें राष्ट्र को समर्पित कर जनसमूह को संबोधित करेंगे। अपने कर्नाटक प्रवास के अगले चरण में प्रधानमंत्री मैसूरु जाएंगे, जहां दोपहर लगभग 3:30 बजे वे कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

लोक आस्था के महापर्व छठ की आज से शुरुआत
लोक आस्था के महापर्व छठ की आज, यानी 13 नवंबर से शुरुआत हो रही है। चार दिनों तक हर तरफ सिर्फ छठ की छटा देखने को मिलेगी। 13 नवंबर को नहाय खाय और 14 नवंबर को खरना पूजा के बाद 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य की आराधना होगी। दुनिया में कहीं भी छठ के अलावा, अस्त होते सूर्य की उपासना का उदाहरण नहीं मिलता है। छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य की उपासन इस बार 15 नवंबर को किस समय होगी, यानी सूर्यास्त का समय बिहार के किस जिले में कब है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे आज, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा। सीरीज के पहले और दूसरे वनडे में शानदार जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है, जबकि हैमिल्टन में खेला जाने वाला तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। तीसरे मैच के रद्द होने के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें आज का चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। 
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का दौरा करेंगे
आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का दौरा करेंगे। इस प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित 31वें पार्टनरशिप समिट के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और वहां उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। 

आईएनएस चिल्का में आज अग्निवीरों और तटरक्षक नाविकों के नौवें बैच की पासिंग आउट परेड
भारतीय नौसेना के प्रमुख प्रारंभिक प्रशिक्षण संस्थान आईएनएस चिल्का में आज यानी की 13 नवंबर को नौसेना के अग्निवीरों और भारतीय तटरक्षक बल के नाविकों के नौवें बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन समारोह में मुख्य अतिथि और निरीक्षण अधिकारी होंगे। इस परेड के साथ 3,300 से अधिक प्रशिक्षु अपना 16 सप्ताह का प्रारंभिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। यह आईएनएस चिल्का से प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाला अब तक का सबसे बड़ा बैच होगा।

अजमेर के ऋषि उद्यान में आज से तीन दिवसीय ऋषि मेले का शुभारंभ
परोपकारिणी सभा के तत्त्वावधान में आज यानी की 13 नवंबर से तीन दिवसीय ऋषि मेले का आयोजन अजमेर के ऋषि उद्यान में शुरू होने जा रहा है। यह मेला 15 नवंबर तक चलेगा। परमहंस परिव्राजकाचार्य महर्षि दयानंद सरस्वती के 143वें बलिदान दिवस और गुरुकुल कांगड़ी के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर यह आयोजन हो रहा है। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आगमन भी शुरू हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

भारत मंडपम में आज से 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज 
राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में इस बार व्यापार के साथ-साथ नए कारोबार और अत्याधुनिक तकनीकों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आज यानी की 13 नवंबर को उद्घाटन के बाद 14 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम 'विकास और विरासत''रखी गई है। इस वर्ष मेले में कुल 3,500 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें एमएसएमई और छोटे कारोबारियों की बड़ी भागीदारी होगी। लगभग 1.05 लाख वर्ग मीटर में फैले इस आयोजन में देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ 51 केंद्रीय मंत्रालय, विभाग, बैंक और 10 विदेशी देश भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed