{"_id":"61252be18ebc3e7a1211ecc5","slug":"anurag-thakur-accepted-everyone-s-hospitality-even-at-midnight-una-news-sml3814333166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को भी सभी के सत्कार को अनुराग ठाकुर ने किया स्वीकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को भी सभी के सत्कार को अनुराग ठाकुर ने किया स्वीकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर (ऊना)। जन आशीर्वाद यात्रा के अंतिम पड़ाव पर मैहतपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अपना चित्र भेंट करके सम्मानित किया।
अपने तय कार्यक्रम से करीब सवा छह घंटे देरी से सभा स्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं समेत कई सामाजिक संगठनों ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। स्वागत सत्कार की रस्म अदायगी के बाद अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार की उपलब्धि को जनता के समक्ष रखा। हालांकि अधिकतर लोग लंबे इंतजार से थककर घरों को लौट चुके थे। केंद्रीय मंत्री ने कृषि कानून बिल से लेकर कई दफा संसद में उठाए जा चुके मुद्दों का भी अपने भाषण में जिक्र किया। इस बीच कई लोगों को यह कहते हुए भी सुना गया कि दिन के वक्त तो सियासी नेताओं को तय वक्त से कई घंटे लेट पहुंचना कई बार देखा है, लेकिन मध्य रात्रि के बाद हुए इस सियासी सम्मेलन को वह पहली बार देख रहे हैं।
खास बात यह कि दिनभर की थकान के बावजूद चेहरे पर मुस्कान लिए अनुराग ठाकुर ने किसी भी कार्यकर्ता को मिलने अथवा सम्मानित करने से मना नहीं किया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष ऐरी नोनू, महासचिव संजय भारद्वाज, कोषाध्यक्ष संजीव सचदेवा ने कहा कि व्यापार मंडल ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करके समस्त व्यापारियों की समस्याओं से भी उन्हें अवगत करवाया है।

प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अन?- फोटो : Una
विज्ञापन