फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bus tire catches fire; major accident averted thanks to driver's quick thinking

Solan News: बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Mon, 02 Nov 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 02 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
बस में सवार थे करीब 15 यात्री
विज्ञापन


परवाणू (सोलन)। परवाणू के टीटीआर बाईपास चौक के समीप शनिवार देर रात धर्मपुर से चंडीगढ़ जा रही एक बस के टायर में अचानक आग लग गई। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। टायर से धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सुरक्षित स्थान पर रोका और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। चालक की सतर्कता और अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में बस के केवल टायर जलने से करीब पांच हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed