फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Accusations of assault and threats following a request for parking fees

Hamirpur (Himachal) News: पार्किंग शुल्क मांगने पर मारपीट और धमकी देने का आरोप

Mon, 02 Nov 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 02 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना सदर हमीरपुर में एक पार्किंग अटेंडेंट ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि पार्किंग शुल्क मांगने पर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता शिव कुमार (29) निवासी गांव सकोह तहसील आलपुर जिला कांगड़ा ने बताया कि वह पार्किंग अटेंडेंट के रूप में कार्यरत है। 31 अक्तूबर शाम को उन्होंने एक गाड़ी के चालक से निर्धारित पार्किंग शुल्क मांगा था। अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद जब शिव कुमार अपनी पत्नी और बेटे के साथ घर लौट रहा था, तभी उसके साथ मारपीट हुई। वेरका कंपनी के बूथ के पास चार युवकों ने उनका रास्ता रोका, धक्का-मुक्की की और मोबाइल फोन छीन लिया। शिव कुमार ने बताया कि उसकी उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज भी की गई। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed