{"_id":"62aa33f35d19de07fa21da49","slug":"105-people-donated-blood-planted-200-neem-plants-sonipat-news-rtk6496614102","type":"story","status":"publish","title_hn":"105 लोगों ने किया रक्तदान, 200 नीम के पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
105 लोगों ने किया रक्तदान, 200 नीम के पौधे लगाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से झरोठी मोड़ टोल प्लाजा पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें पीजीआई रोहतक से चिकित्सकों का दल पहुंचा। शिविर में प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक आनंद दहिया सहित 105 लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्यातिथि एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हनुमंत सांगवान ने कहा कि बेहतर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। सड़कों के निर्माण में सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान नाहरा, खांडा सहित 6 गांवों के ग्रामीणों ने मांग की कि दिल्ली बवाना के औद्योगिक एरिया से नहर के पैरलल बनाए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पी पर नहरी पुलिया व पानी की निकासी की पुलिया बनाई जाए, ताकि किसानों को परेशानी न हो। जिस पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने ठेकेदारों को निर्देश दिए कि नाहरा बहादुरगढ़ मार्ग के अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाई जाए, जलनिकासी का पूूरा ध्यान रखा जाए। इस मौके पर नाहरा और खांडा गांवों के ग्रामीण, राहगीर, टोल कर्मियों, कंस्ट्रक्शन कंपनियों और एनएचएआई के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 105 यूनिट रक्तदान किया।
इस मौके पर मुख्यातिथि हनुमंत ने नीम का पौधा लगाकर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। सभी लोगों ने मिलकर 200 नीम के पौधे लगाए। जिसकी देखरेख भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व टोल कर्मचारियों की टीम करेगी। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर गजेंद्र दहिया, हिमांशु, प्रांजल, तरुण, विक्रम, विजय, आशीष, सतीश, अमित, विनय मौजूद रहे।
विज्ञापन
वर्जन
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर रक्तदाताओं से 200 नीम के पेड़ भी लगवाए गए। लोगों के उत्साह को देखते हुए जल्द ही दूसरा आयोजन भी किया जाएगा।
- आनंद कुमार दहिया, उप महाप्रबंधक, एनएचएआई