फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In Haryana too, the BJP came to power on the back of stolen votes: Chiranjeev Rao

हरियाणा में भी वोट चोरी के दम पर सत्ता में आई भाजपा : चिरंजीव राव

Sun, 01 Nov 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
In Haryana too, the BJP came to power on the back of stolen votes: Chiranjeev Rao
दिल्ली रैली में जाने से पूर्व रेवाड़ी में पूर्व विधायक चिरंजीव राव के साथ एकत्रित हुए कांग्रेसी
रेवाड़ी। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित इंडिया गठबंधन की ''वोट बचाओ, देश बचाओ'' महारैली में शामिल होने के लिए रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। इस दौरान चिरंजीव राव ने कहा कि हरियाणा में भी वोट चोरी के दम पर भाजपा सत्ता में आई थी।
विज्ञापन

सभी कार्यकर्ता सुबह कापड़ीवास के पास स्थित ओल्ड राव होटल पर एकत्रित हुए। यहां से एक साथ दिल्ली के लिए रवाना होकर रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में भाग लिया और वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई।
विज्ञापन

इस दौरान चिरंजीव राव ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश का लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों का मताधिकार संकट में है। कांग्रेस लगातार चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं और मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। यदि मतदाता सूची से योग्य मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में भी भाजपा सरकार वोट चोरी के दम पर सत्ता में आई है। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाता सूची में गड़बड़ियों और वोट चोरी के मामले सामने आए हैं। कांग्रेस इनकी निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग कर रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को अपनी कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।
चिरंजीव राव ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के सामने वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना होगा। चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए, ताकि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण युवा बेरोजगारी, किसान अपनी मांगों, कर्मचारी और व्यापारी अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं। महंगाई और आर्थिक परेशानियों का असर आम आदमी पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष की एकजुटता को दर्शाती है। कांग्रेस जनता के अधिकारों और आमजन की समस्याओं को लेकर आवाज उठाती रहेगी। इस दौरान रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed