फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ankush tops in discus throw, Sawan in shot put

Panipat News: डिस्कस थ्रो में अंकुश और शॉट पुट में सावन अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Ankush tops in discus throw, Sawan in shot put
राजकीय कॉलेज इसराना में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संस्थान
राजकीय कॉलेज इसराना की एथलेटिक मीट शुरू
विज्ञापन

वार्षिक खेल प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। राजकीय कॉलेज इसराना में शुक्रवार को वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ हुआ। एथलेटिक मीट के पहले दिन भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक और लंबी कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डिस्कस थ्रो में अंकुश और शॉट पुट में सावन पहले स्थान पर रहे।
खेल प्रभारी सरीन छौक्कर ने बताया कि डिस्कस थ्रो में अंकुश ने पहला, आशीष ने दूसरा और साहिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में सावन प्रथम, साहिल द्वितीय और आशीष तृतीय रहे। छात्राओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में काजल प्रथम, अंजलि द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रही। वहीं, जेवलिन थ्रो में काजल ने पहला, आरती ने दूसरा और कशिश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम में राजकीय कॉलेज लोहारू के प्राचार्य बलजीत सिंह मुख्यातिथि और कबड्डी कोच जोगिंदर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरिओम ने की, जबकि मंच संचालन खेल प्रभारी सरीन छौक्कर ने किया। मुख्य अतिथि बलजीत सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताते हुए अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जोगिंदर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच को सफलता का आधार बताया। प्राचार्य डॉ. हरिओम ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed