फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fraudsters siphoned off Rs 3.50 lakh from bank accounts

Palwal News: बैंक खातों से ठगों ने उड़ाए 3.50 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters siphoned off Rs 3.50 lakh from bank accounts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। साइबर ठगों ने करीमपुर गांव निवासी पति-पत्नी के बैंक खातों को निशाना बनाकर 3 लाख 57 हजार 496 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। ठगों ने तीन दिन के भीतर छह अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से दोनों खातों से रकम निकाली। पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर, साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करीमपुर गांव निवासी रुकमणी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अक्तूबर को वह होडल स्थित अपने बैंक की शाखा में गई थीं। वहां खाते की जांच कराने पर उन्हें कुछ रकम कम होने का संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने बैंक से खाते की स्टेटमेंट निकलवाई। स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि 27 अक्तूबर को खाते से 99,999 रुपये, 28 को 99,500 रुपये और 29 को 98 हजार रुपये निकाले गए हैं। इस तरह उनके खाते से कुल 2 लाख 97 हजार 499 रुपये की धोखाधड़ी हुई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पति गुरुदेव के बैंक खाते की भी जांच कराई तो उसमें भी ठगी का पता चला। उनके पति के खाते से 27 को 20 हजार, 19999 और 19998 रुपये निकाले गए। पीड़िता के अनुसार, दोनों बैंक खाते फोन-पे से जुड़े हैं। साइबर थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed