फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Officials should accelerate both paddy procurement and lifting: DC

धान खरीद के साथ उठान में भी तेजी लाएं अधिकारी : डीसी

Wed, 04 Nov 2026 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Officials should accelerate both paddy procurement and lifting: DC
फोटो 6 नरवाना। मंडी का निरीक्षण करते हुए डीसी डॉ वैशाली शर्मा। स्रोत प्रशासन
नरवाना। मंडियों में धान की आवक बढ़ने के साथ खरीद और उठान की रफ्तार बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौती बन रहा है। किसानों को फसल बेचने में परेशानी न हो और मंडियों में जगह की कमी न आए, इसके लिए मंगलवार को डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीद के साथ-साथ उठान पर भी विशेष ध्यान दें और खरीदे गए धान को मंडी से जल्द उठवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने धान में नमी की जांच की और डिजिटल कांटों पर वजन भी परखा। डीसी ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से मंडी में धान की आवक, खरीद और उठान की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उठान में देरी होने से मंडियों में फसल रखने की जगह कम पड़ सकती है और किसानों को अपनी उपज उतारने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए ट्रांसपोर्टरों के साथ तालमेल बनाकर उठान संबंधी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं। उठान की नियमित निगरानी हो और किसी तरह की बाधा आने पर तुरंत समाधान किया जाए। इस अवसर पर तहसीलदार विजय कुमार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राकेश आर्य, मार्केट कमेटी सचिव रोशन लाल और मंडी एसोसिएशन प्रधान जयदेव बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण में दिक्कत न आए, रिकॉर्ड रखें अपडेट
निरीक्षण के दौरान किसानों के पंजीकरण का मुद्दा भी उठा। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण से जुड़े रिकॉर्ड में कोई त्रुटि न रहे। तकनीकी या दस्तावेजी कमी मिलने पर समय रहते सुधार किया जाए। उन्होंने बताया कि किसानों के पंजीकरण की सीमा भी बढ़ाई जाएगी, ताकि अधिक किसानों को अपनी फसल बेचने में सुविधा मिल सके।


मंडी में सुविधाओं का भी लिया जायजा
डीसी ने मंडी में सफाई, पेयजल और किसानों के बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने नोडल अधिकारियों को खरीद सीजन के दौरान नियमित रूप से मंडियों का दौरा करने और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसानों से अपील की कि वे धान को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके ही मंडी में लाएं, ताकि गुणवत्ता मानकों के अनुसार खरीद में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed