फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Call to adopt Integrated Pest Management for crop protection

Hisar News: फसल सुरक्षा के लिए समेकित कीट प्रबंधन अपनाएं

Tue, 03 Nov 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 03 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Call to adopt Integrated Pest Management for crop protection
हिसार एचएयू में किसानों को किट प्रदान करते कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज।
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कीट विज्ञान विभाग की ओर से सोमवार को किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने किसानों को कीटनाशकों का इस्तेमाल वैज्ञानिकों की सलाह और निर्धारित मात्रा के अनुसार करने की सलाह दी।
विज्ञापन


कांबोज ने समेकित कीट प्रबंधन (आईपीएम) को टिकाऊ खेती का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि किसान केवल रासायनिक दवाओं पर निर्भर न रहें। खेतों की नियमित निगरानी, कीटों की सही पहचान, जैविक नियंत्रण, फेरोमोन ट्रैप और कीट प्रतिरोधी किस्मों को अपनाएं। इससे खेती की लागत कम करने और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिना जरूरत और अधिक मात्रा में कीटनाशकों का छिड़काव करने से खेती की लागत बढ़ने के साथ फसल, मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। कीटनाशक खरीदते और इस्तेमाल करते समय पैकेट या बोतल पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। छिड़काव के दौरान मास्क, दस्ताने और अन्य सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करना जरूरी है। कीटनाशकों का गलत इस्तेमाल मिट्टी, पानी, पशु-पक्षियों और लाभकारी कीटों के लिए भी हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग ने कहा कि कीटनाशकों के प्रयोग से पहले फसल और उसमें लगने वाले कीट की सही पहचान जरूरी है। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता यादव ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए विषय से संबंधित जानकारी दी। कोरटेवा एग्रीसाइंस के प्रतिनिधि डॉ. बसवेश्वर घोड़की ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मंच संचालन डॉ. रीना चौहान ने किया। इस अवसर पर किसानों को किट भी वितरित की गई।



☰



Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

AI

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed