फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People outraged by unannounced power cuts protest outside the SDO office

Fatehabad News: अघोषित बिजली कटों से भड़के लोग एसडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Fri, 17 Jul 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
People outraged by unannounced power cuts protest outside the SDO office
भूना। अघोषित बिजली कटों के विरोध में प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देते एसडीओ विक्की कश्यप। स्त्रो
भूना। शहर में लगातार लग रहे अघोषित बिजली कटों से नाराज लोगों ने शुक्रवार को बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय के बाहर तीन घंटे तक धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली आपूर्ति में शीघ्र सुधार नहीं होने पर सोमवार से एसडीओ कार्यालय पर ताला लगाकर सड़क जाम की चेतावनी दी। अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एसडीओ विक्की कश्यप ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से जेई कुलदीप सिंह का कार्यक्षेत्र बदलते हुए फोरमैन लक्ष्मण शर्मा को भूना क्षेत्र का कार्यभार सौंप दिया।
विज्ञापन

नरेंद्र बागड़ी, पार्षद रोहतास गोयल, अजय तायल, पार्षद प्रतिनिधि बजरंग शर्मा, पार्षद रोहतास जांगड़ा और इनेलो नेता बलविंदर सिंह कैरों आदि प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शहर के फीडर से अडानी साइलो, कई बड़े उद्योगों और ग्रामीण क्षेत्रों को भी जोड़ दिया गया है। इससे फीडर पर क्षमता से अधिक लोड पड़ रहा है और शहरवासियों को बार-बार अघोषित बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है। शहरी फीडर से बाहरी क्षेत्रों और उद्योगों को जोड़ना नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी कर कनेक्शन जारी किए हैं जिनकी विजिलेंस से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी सरकारी मोबाइल फोन तक नहीं उठाते तथा शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता। वीरवार रात लंबे समय तक ब्लैकआउट रहने के कारण लोगों का धैर्य जवाब दे गया और उन्हें कार्यालय का घेराव करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ विक्की कश्यप ने बताया कि भूना शहर की बिजली आपूर्ति को खासा पठाना लाइन से हटाकर 220 केवी सिंथला सबस्टेशन से सीधे जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इससे बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू और विश्वसनीय होने की उम्मीद है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएंगे।

इस दौरान अग्रवाल सभा के प्रधान बृजलाल बंसल, बलवीर सिंह मित्तल, जितेंद्र बंसल, अमित कुमार, सुशील बंसल, सुमित कुमार, दीपक बंसल, अंकित चमारखेड़ा आदि मौजूद रहे।

भूना। अघोषित बिजली कटों के विरोध में प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देते एसडीओ विक्की कश्यप। स्त्रो

भूना। अघोषित बिजली कटों के विरोध में प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देते एसडीओ विक्की कश्यप। स्त्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed