फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi held a meeting with BJP officials in Gorakhpur.

यूपी: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी की भाजपा बैठक, बोले- पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें-दिया चुनावी मंत्र

Wed, 30 Sep 2026 02:01 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 02:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान की भी जानकारी ली। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। संगठन को मजबूती से काम करने और सभी कार्यकर्ताओं के एकजुट होकर अभियान में जुटने की बात कही। योगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच किसी तरह का दुराव नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
CM Yogi held a meeting with BJP officials in Gorakhpur.
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम गोरखनाथ मंदिर में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। बैठक में महानगर की नई और पुरानी कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता से कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें और उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिले।

विज्ञापन


नए और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाकर आगे बढ़ने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान की भी जानकारी ली। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


संगठन को मजबूती से काम करने और सभी कार्यकर्ताओं के एकजुट होकर अभियान में जुटने की बात कही। योगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच किसी तरह का दुराव नहीं होना चाहिए। आपसी समन्वय और संवाद बनाए रखते हुए जनता से लगातार संपर्क करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed