{"_id":"6aedce7f062bc34c4d0d02fc","slug":"the-mogging-craze-is-taking-over-everywhere-collins-has-chosen-it-the-standout-word-for-2026-what-does-it-mean-2026-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुक्स से स्टाइल तक: हर तरफ छाया 'मॉगिंग' का क्रेज, कोलिन्स ने चुना साल 2026 का नायाब शब्द; क्या है इसका मतलब?","category":{"title":"Gen-Z","title_hn":"जेन जी","slug":"gen-z"}}
लुक्स से स्टाइल तक: हर तरफ छाया 'मॉगिंग' का क्रेज, कोलिन्स ने चुना साल 2026 का नायाब शब्द; क्या है इसका मतलब?
Fri, 06 Nov 2026 06:27 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Fri, 06 Nov 2026 06:27 PM IST
सार
जिम और बॉडीबिल्डिंग की दुनिया से शुरू हुआ 'मॉगिंग' अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन चुका है। लुक्स, स्टाइल और आकर्षण में दूसरों से बेहतर दिखने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन आखिर जिम से इंस्टाग्राम तक कैसे पहुंचा मॉगिंग और क्यों दीवानी है इसकी Gen-Z?
विज्ञापन
मॉगिंग का मतलब क्या?
- फोटो : एआई
विस्तार
आजकल सोशल मीडिया पर जेन-जी और जेन-अल्फा के बीच एक नया शब्द तेजी से वायरल हो रहा है- 'मॉगिंग'। अब कोलिन्स इंग्लिश डिक्शनरी ने इसे साल 2026 का 'वर्ड ऑफ द ईयर' चुना है। आइए जानते हैं इस शब्द का मतलब क्या है?
कोलिन्स डिक्शनरी के मुताबिक, 'मॉगिंग' का मतलब है किसी दूसरे से बेहतर दिखना या प्रदर्शन करना। आसान भाषा में कहें तो अगर कोई ग्रुप फोटो में सबसे अच्छा दिखता है, किसी मुकाबले में दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करता है या भीड़ में अपनी अलग पहचान बना लेता है, तो कहा जाता है कि उसने दूसरों को 'मॉग' कर दिया। इस शब्द का इस्तेमाल अब मजाकिया और व्यंग्यात्मक अंदाज में भी होने लगा है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'वॉक-मॉग्ड' जैसे शब्द का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब कोई तेज चलने वाला व्यक्ति दूसरे को पीछे छोड़ देता है।
कोलिन्स डिक्शनरी के मुताबिक, 2026 में 'मॉगिंग' शब्द के इस्तेमाल में 210% की बढ़ोतरी हुई है। डिक्शनरी के मैनेजिंग डायरेक्टर एलेक्स बीक्रॉफ्ट का कहना है कि यह शब्द दिखाता है कि युवा पीढ़ी भाषा को किस तरह प्रभावित कर रही है और नए शब्दों को अपने अंदाज में अपना रही है।

Trending Videos
बॉडीबिल्डिंग से सोशल मीडिया तक का सफर
माना जाता है कि 'मॉगिंग' शब्द की शुरुआत 'AMOG' से हुई, जिसका मतलब है 'अल्फा मेल ऑफ द ग्रुप' यानी किसी ग्रुप का सबसे प्रभावशाली पुरुष। शुरुआत में इसका इस्तेमाल बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में जिम के सबसे ताकतवर और प्रभावशाली पुरुष के लिए होता था। बाद में यह शब्द ऑनलाइन तक पहुंचा, जहां इसका इस्तेमाल लोगों के लुक और आकर्षण की तुलना करने के लिए होने लगा। धीरे-धीरे इसका मतलब भी बढ़ता गया। अब किसी फोटो में शानदार दिखने से लेकर खेल में दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करने तक, कई मौकों पर इसका इस्तेमाल किया जाता है।

मॉगिंग' शब्द पर क्यों छिड़ी बहस?
आज भले ही 'मॉगिंग' शब्द का इस्तेमाल मजाक में किया जा रहा हो, लेकिन इसकी शुरुआत को लेकर सवाल भी उठे हैं। 'द गार्जियन' से बातचीत में विशेषज्ञों ने चिंता जताई कि यह शब्द लोगों के बीच ऊंच-नीच और लगातार एक-दूसरे से आगे निकलने की सोच को बढ़ावा दे सकता है। खासकर तब, जब किसी को उसके लुक्स या रुतबे के आधार पर आंका जाता है। हालांकि, भाषा विशेषज्ञों का कहना है कि समय के साथ इस शब्द का मतलब बदल गया है। बीबीसी से बातचीत में टोनी थॉर्न ने बताया कि युवा पीढ़ी अब इसका इस्तेमाल अक्सर मजाकिया या छेड़ने वाले अंदाज में करती है। यानी इसका इस्तेमाल पहले की तरह दबदबा दिखाने के लिए ही नहीं, बल्कि किसी को मजाक में पीछे छोड़ने के लिए भी किया जाता है।