{"_id":"6aeec25fc04519beb30b5d15","slug":"dhanush-apologises-after-fans-with-valid-passes-denied-entry-to-om-audio-launch-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धनुष: अभिनेता को क्यों मांगनी पड़ी माफी? 'ओम' के म्यूजिक लॉन्च इवेंट से जुड़ा है मामला; जानें डिटेल","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
धनुष: अभिनेता को क्यों मांगनी पड़ी माफी? 'ओम' के म्यूजिक लॉन्च इवेंट से जुड़ा है मामला; जानें डिटेल
Sat, 07 Nov 2026 11:47 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:47 AM IST
सार
- ममूटी 7 वर्षों के बाद 'ओम' से तमिल सिनेमा में वापसी कर रहे हैं।
- शुक्रवार को इस फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट था।
- इस फिल्म में धनुष के साथ ममिता बैजू अहम किरदार में हैं।
विज्ञापन
धनुष
- फोटो : X
विस्तार
धनुष और ममूटी अपकमिंग फिल्म 'ओम' में नजर आने वाले हैं। शुक्रवार को फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट कई फैंस के लिए निराशाजनक रहा। इसकी वजह यह थी कि पास होने के बावजूद कई फैंस को अंदर जाने से रोक दिया गया। इस मामले पर धनुष ने उन लोगों से माफी मांगी है जो इस इवेंट में शामिल नहीं हो सके।
धनुष ने क्यों माफी मांगी?
निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की फिल्म 'ओम' का ऑडियो लॉन्च शुक्रवार को चेन्नई के साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ। अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस वहां इकट्ठा हुए। हालांकि जब भीड़ बढ़ी तो एंट्री पास होने के बावजूद कई लोगों को वापस लौटा दिया गया।

Trending Videos
ममूटी, धनुष
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले धनुष?
हालात के बारे में पता चलने पर धनुष ने एक्स पर इस घटना के लिए खेद जताया। निराश होकर घर लौटने वाले फैंस को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुझे इस बात का गहरा दुख है कि जिन हजारों फैंस के पास टिकट थे, वे अंदर नहीं जा सके और उन्हें वापस लौटना पड़ा।'
धनुष ने ली जिम्मेदारी
'इडली कड़ाई' के अभिनेता ने कहा कि वह इस बात में नहीं पड़ना चाहते कि गलती किसकी थी। उन्होंने इस चूक की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली। उन्होंने आगे कहा, 'मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और खेद व्यक्त करता हूं। यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि ऐसा दोबारा न हो।'

इवेंट में पहुंचे सितारे
ऑडियो लॉन्च इवेंट में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, निर्देशक राजकुमार पेरियासामी और आरटेक स्टूडियो की निर्माता श्रद्धा अग्रवाल समेत कई सेलेब्स मौजूद थे।
'ओम' में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है।
धनुष का वर्कफ्रंट
धनुष को आखिरी बार विग्नेश राजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कारा' में देखा गया था।
इसमें उनके साथ ममिता बैजू भी थीं।
हाल ही में धनुष हिंदी फिल्म 'तेरे इश्क में' में कृति सेनन के साथ नजर आए थे।
अब धनुष 'ओम' में नजर आने वाले हैं।